scriptकिसने कहा…. बच्चों का जोश देखकर मैं अपने को कर रहा हूं गौरवान्वित महसूस | Who said.... I am feeling proud to see the enthusiasm of the children | Patrika News

किसने कहा…. बच्चों का जोश देखकर मैं अपने को कर रहा हूं गौरवान्वित महसूस

locationचुरूPublished: Mar 10, 2022 02:07:47 pm

Submitted by:

Vijay

चूरू. मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गईं। जिसमें मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी राहुल सैनी ने प्रतियोगता का उद्घाटन किया। इसके बाद संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने मार्च पास्ट किया और विभिन्न खेलों में भाग लिया।

किसने कहा.... बच्चों का जोश देखकर मैं अपने को कर रहा हूं गौरवान्वित महसूस

किसने कहा…. बच्चों का जोश देखकर मैं अपने को कर रहा हूं गौरवान्वित महसूस

चूरू. मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गईं। जिसमें मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी राहुल सैनी ने प्रतियोगता का उद्घाटन किया। इसके बाद संस्थान के दिव्यांग बच्चों ने मार्च पास्ट किया और विभिन्न खेलों में भाग लिया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने कहा कि आज इन बच्चों का जोश देखकर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आज इनकी खेल प्रतिस्पर्धा मालूम हुआ कि अगर इन्हें सही रास्ता मिल जाए तो ये किसी से कम नहीं है। ईश्वर ने जरूर इन बच्चों में कुछ न कुछ कमी रखी लेकिन अंजू नेहरा की लगन और मेहनत इन्हें सामान्य जीवनशैली की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने स्कूल का भी अवलोकन किया। लाखाऊ के राउमावि में बुधवार को वार्षिकोत्सव व पुरुस्कार वितरण समारोह मनाया गया। सरपंच विजेंद्र ङ्क्षसह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि डाइट के प्राचार्य गोङ्क्षवद ङ्क्षसह राठौड़ थे। विशिष्ट अतिथि बजरंगलाल सैनी सीबीईओ चूरू, हवाङ्क्षसह सहारण थे। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय की प्रतिभाओं व दानदाताओं का अभिनदंन किया गया। इस मौके पर रामकरण पूनिया, रामचंद्र शर्मा, विजय ङ्क्षसह, हरफूल ङ्क्षसह पूनिया, बशीर खान, सूबेदार भंवरू खान, भंवर ङ्क्षसह चारण आदि ने विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने विद्यालय स्टाफ की ओर से भेंट सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण किया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश प्रजापत ने आभार जताया।
राजलदेसर. गांव सिमसिया बीदावतान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्षिकोत्सव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूसाराम गोदारा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता चंद्रकला ढाका ने की।
सरदारशहर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूलासर में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें भामाशाह एवं विद्यालय की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीबीईओ अशोक पारीक, एसीबीईओ अशोक गौड़, आरपी रामकुमार स्वामी, सरपंच सुरेश पारीक, रामकिशन पारीक, प्रधानाचार्य ओमदत्त सारण ने भामाशाह सुरेश कुमार, अमरचन्द सांडेला, रामकिशन सांडेला एवं विद्यालय की प्रतिभा पूजा सारण सहित प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस मौके पर डीईओ के पद पर पदौन्नत हुए ओमदत्त सारण का भी अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर इन्द्रचन्द, सत्यनारायण, बंशीधर सैनी, बीरबलराम सांडेला, भगवानाराम, मदनलाल आदि उपस्थित थे। संचालन शिवभगवान सिद्ध व विद्या शर्मा ने किया। पडि़हारा. कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी शिवलाल बलारा ने की। विशिष्ट अतिथि बीईईओ श्रवण महिया थे। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।
रतनगढ़. गांव नूंवा के रामावि में बुधवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव, पूर्व विद्यार्थी व भामाशाह सम्मान समारोह- उमंग 202 का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था प्रधान प्रदीप कुमार ने की। मुख्य अतिथि उम्मेदङ्क्षसह, विशिष्ट अतिथि जगदीश ङ्क्षसह, हनुमान प्रसाद सारस्वत, नागरमल प्रजापत व अमर ङ्क्षसह थे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कक्षा 10 में मेधावी विद्यार्थियों अंशु नायक, अशोक मेघवाल ,नवरत्न प्रजापत, भावना व गोङ्क्षवद ङ्क्षसह का सम्मान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो