scriptकिसने कहा कि… सामाजिक उत्थान के लिए मजबूत पहल बहुत जरूरी | Who said that... strong initiative is very important for social uplift | Patrika News

किसने कहा कि… सामाजिक उत्थान के लिए मजबूत पहल बहुत जरूरी

locationचुरूPublished: Feb 27, 2022 11:38:20 pm

Submitted by:

Vijay

चूरू (तारानगर). ब्राह्मण महासभा तारानगर की बैठक का आयोजन महासभा अध्यक्ष शंकरलाल महर्षि की अध्यक्षता एवं डॉ. महेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में महासभा उपाध्यक्ष गुलाब सांखोलिया वशिष्ट अतिथि थे। बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विप्र कल्याण बोर्ड के गठन के धन्यवाद से हुई। पवन शर्मा ने बैठक के मुद्दों की जानकारी दी और नए भवन के निर्माण के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परशुरामजी सर्किल के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा, इसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

किसने कहा कि... सामाजिक उत्थान के लिए मजबूत पहल बहुत जरूरी

किसने कहा कि… सामाजिक उत्थान के लिए मजबूत पहल बहुत जरूरी

चूरू (तारानगर). ब्राह्मण महासभा तारानगर की बैठक का आयोजन महासभा अध्यक्ष शंकरलाल महर्षि की अध्यक्षता एवं डॉ. महेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में महासभा उपाध्यक्ष गुलाब सांखोलिया वशिष्ट अतिथि थे। बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विप्र कल्याण बोर्ड के गठन के धन्यवाद से हुई। पवन शर्मा ने बैठक के मुद्दों की जानकारी दी और नए भवन के निर्माण के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परशुरामजी सर्किल के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा, इसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सामाजिक उत्थान में सभी क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज का मजबूत दखल होना चाहिए। इसके लिए शिक्षा, संस्कृति तथा अध्यात्मिक विषयों पर ब्राह्मण समाज की मजबूत पहल जरूरी है। समापन के दौरान महासभा अध्यक्ष शंकरलाल महर्षि ने सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर पुष्करदत्त इंदोरिया, डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, हरीश धेरड़, हरी इंदोरिया, सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, गोविन्द शर्मा, सीताराम शर्मा, शिव शर्मा, हरि इंदौरिया आदि ने विचार व्यक्त किए।
बाढ़ पूनिया विकास संस्थान की टीम पहुंची गांव बंनगोठड़ी
चूरू. बाढ़ पूनिया विकास संस्थान की टीम रविवार को सादुलपुर तहसील के गांव बंनगोठड़ी पहुंची।जहां सामाजिक कुरीतियों को दूर करने,नशामुक्ति के लिए लोगों को प्रेरित किया।पूनिया समाज के लोगो ने टीम का स्वागत कर भवन निर्माण में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर मन्दरूप पूनिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।चौधरी भलेराम पूनिया ने बताया कि समाज मे जागरूकता पैदा करना व प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना ही हमारा उद्देश्य है। कर्णसिंह,उमराव सिंह व्यवस्थापक सतबीर सिंह महेंद्र सिंह कर्ण सिंह ने बाढ़ टीम का स्वागत किया। टीम में रामकुमार पूनिया लुटाना,सुरेश कूबड़ी, नरसिंह मास्टर,सूबे अमरसिंह,सूबे उम्मेदसिंह,रणसिंह कामरेड,जयबीर बिंजवास,शीशराम बघेला,सूबे राजपाल पूनिया,कर्ण सिंह पूनिया आदि पहुंचे। अध्यक्ष भलेराम पूनिया ने डीजे बन्द करने,मृत्यु भोज नहीं करने,बालविवाह नहीं करने की बात कही।
22 छात्राओं को साइकिल प्रदान
चूरू. तारानगर के विधायक नरेंद्र बुडानिया ने सादुलपुरा स्थित मोडावासी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को साइकिल वितरण की।इस मौके पर जनसुनवाई कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। विधायक बुडानिया ने कुल 22 बालिकाओं को साइकिल वितरण की। बुडानिया ने विद्यालय में 2 कमरों का निर्माण करवाने एवं पंचायत मुख्यालय होने के कारण स्कूल को सीनियर तक क्रमोन्नत करवाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर पर प्रधान संजय कस्वां, विमला पूनिया, सुरेंद्र सिंह मीठड़ी, शीशराम भुवाड़ी, ईश्वर सरपंच बैरासर, कप्तान शमशेर आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो