किसने कहा कि देश 70 वर्ष से धर्मशाला बना रहा, अब व्यवस्थाएं हुई 'टाइट
चुरूPublished: Dec 31, 2021 10:15:52 pm
चूरू. श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष राष्ट्रसंत स्वामी गोविंददेव गिरी ने कहा है कि शत्रु से भी अच्छी बात सीखनी चाहिए। चाहे वह भले ही हमारा पड़ोसी देश चीन ही क्यों ना हो। हमारा देश 70 वर्ष तक धर्मशाला बना रहा। अब कुछ व्यवस्थाएं ठीक हुई हैं। कुछ दिनों बाद और 'टाइट भी हो जाएगी। सालासर धाम में शुक्रवार को हनुमानजी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित प्रबंधन सूत्र से आम आदमी के जीवन और देश की सुरक्षा को जोड़ा।


किसने कहा कि देश 70 वर्ष से धर्मशाला बना रहा, अब व्यवस्थाएं हुई 'टाइट
वैदिक संस्कृति पर आधारित है हमारे जीवन का अभ्युत्थान
देशभर के अनेक उद्योगपतियों ने सपरिवार लिया कथा महोत्सव का आनंद
चूरू. श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष राष्ट्रसंत स्वामी गोविंददेव गिरी ने कहा है कि शत्रु से भी अच्छी बात सीखनी चाहिए। चाहे वह भले ही हमारा पड़ोसी देश चीन ही क्यों ना हो। हमारा देश 70 वर्ष तक धर्मशाला बना रहा। अब कुछ व्यवस्थाएं ठीक हुई हैं। कुछ दिनों बाद और 'टाइटÓ भी हो जाएगी। सालासर धाम में शुक्रवार को हनुमानजी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित प्रबंधन सूत्र से आम आदमी के जीवन और देश की सुरक्षा को जोड़ा।
उन्होंने कहा कि हमारा देहाभिमान सौ योजन के सागर जैसा है। जीवात्मा चाहे कितने ही जप, तप और दान कर लें, लेकिन परम शांति को वही प्राप्त कर सकता है, जिसने देहाभिमान के सागर को पार किया हो। हमारे सारे दुख, कष्ट देह को लेकर है। यह सारा संसार दो शब्दों 'मैं और मेराÓ में सिमटा हुआ है। जिसके मन से मैं और मेरा का भाव चला गया। वह ही सच्चा संन्यासी है। उन्होंने कहा कि हनुमान का अर्थ ही वैराग्य है। इस मार्ग में बाधाएं आना स्वाभाविक है। सफलता प्राप्त करनी है तो बाधाओं को डूबा देना होगा। उन्होंने कहा कि घरेलू समस्याएं हर व्यक्ति के आती है। उत्तम साधक को केवल अपना लक्ष्य, छात्र को केवल ग्रंथ और कार्यकर्ता को केवल कार्य दिखाई देना चाहिए। क्योंकि किसी भी महान कार्य को पूरा करने के लिए तीव्रता की आश्यकता होती है। हनुमानजी बुद्धि और बल दोनों की परीक्षा में पास हुए। पांच दिवसीय कथा महोत्सव अभ्युत्थान में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अनेक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सालासर धाम में 27 दिसंबर से आयोजित अभ्युत्थान में भारत नाट्यम और वृन्दावन की रासलीला की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। इससे पहले सीमा मिश्रा ने राजस्थानी लोकगीत पेश किया। कथा महोत्सव का समापन शनिवार को नव वर्ष के मौके पर होगा। कार्यक्रम संयोजक उद्योगपति महेश बल्दवा और समाजसेवी भगवती बल्दवा ने स्वामी गोविंददेव गिरी का अभिनन्दन किया।
प्रमुख सहभागिता
कथा महोत्सव में देश के विभिन्न भागों से आज माहेश्वरी समाज के उद्योगपतियों के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास, लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ प्रचारक प्रकाश चंद, वरिष्ठ प्रचारक गोपाल आर्य, सांसद विनय सहस्रबुद्धे, विधायक ज्ञान चंद पारख, दुबई से बिरला ग्रुप के राजेश सोमानी,पूर्व कुलपति डा. लोकेश शेखावत एवं माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप काबरा सहित अन्य कार्यक्रम में शिरकत कर
चुके हैं।