script

क्यों… किसानों ने जयपुर में राजभवन का किया घेराव

locationचुरूPublished: Jan 24, 2022 10:42:04 pm

Submitted by:

Vijay Vijay

चूरू. भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर में राजभवन का घेराव किया। चूरू यूनियन के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष चौधरी राजाराम मील के निर्देशानुसार भारतीय किसान यूनियन चूरू के महासचिव विकास बुडानिया के नेतृत्व में चूरू किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे।

क्यों... किसानों ने जयपुर में राजभवन का किया घेराव

क्यों… किसानों ने जयपुर में राजभवन का किया घेराव

चूरू किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे
चूरू. भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर में राजभवन का घेराव किया। चूरू यूनियन के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष चौधरी राजाराम मील के निर्देशानुसार भारतीय किसान यूनियन चूरू के महासचिव विकास बुडानिया के नेतृत्व में चूरू किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। सिहाग ने बताया कि बैंकों की ओर से किसानों के खेतों को नीलाम करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दौसा जाकर धरने देने के बाद राज्य सरकार को संज्ञान दिलाया। इसके बाद सरकार ने भूमि नीलाम नहीं करने का प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल को स्वीकृति के लिए भेज दिया। राज्यपाल ने स्वीकृति नहीं दी जिस पर राजभवन का घेराव किया गया। भारतीय किसान यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष राजाराम मील के नेतृत्व में हजारों लोगों ने राजभवन का घेराव कर ज्ञापन दिया।
विरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान शुरू
चूरू. अखिल राजस्थान किसान-मजदूर-कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष आदूराम न्यौल ने कहा कि केन्द्र सरकार की कार्यप्रणाली, वित्तीय कुप्रबन्धन आदि के चलते किसान-मजदूर सहित सभी वर्ग दु:खी हैं। केन्द्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 2022 में किसानों की आय दो गुना होना बहुत दूर की बात है परन्तु दर्द-तकलीफ सौ गुना बढ़ गई है। केन्द्र सरकार के अडिय़ल रूख के विरोध में किसान चेतना जन-जागरण अभियान चलाएंं। गांवों में जन-जागरण अभियान के समय न्यौल के साथ सोहन लाल सहू, हरिराम न्यौल, रामेश्वर नायक, किशनाराम बाबल, किशोर धांधू, श्रवण बसेर, कमल स्वामी, विनोद सैनी, नरपत रोलण आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक किसान जन जागरण अभियान जारी रहेगा।
सदस्यता अभियान शुरू
सादुलपुर. अखिल भारतीय किसान सभा का सदस्यता अभियान सोमवार को शुरू किया। इस मौके पर गांव लुदी में 15 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष चंद्रभान व सचिव सुबे सिंह को मनोनीत किया। लुटाना मंगनी बास में सात सदस्य कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष राजेश शर्मा व सचिव श्रवण।वहीं लुटाना अमीचंद में 9 सदस्य कमेटी गठन किया जिसमें अध्यक्ष अमर सिंह व सचिव सतवीर, लुटाना सदासुख में 13 सदस्य कमेटी का गठन किया जिसमें अध्यक्ष रामकुमार व सचिव सुबेसिंह, गुलपुरा में 15 सदस्य कमेटी का गठन किया गया।जिसमें दयानंद व सचिव प्रताप सिंह को बनाया गया । किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य माईचंद बागोरिया ने बताया कि किसान को एकजुट किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो