scriptVice President came to Salasar:- बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना, सुख समृद्धि की कामना | Worship in Balaji temple, wish for happiness and prosperity | Patrika News

Vice President came to Salasar:- बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना, सुख समृद्धि की कामना

locationचुरूPublished: Sep 09, 2022 01:40:38 pm

Submitted by:

Vijay

चूरू. उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ पहली बार सालासर आए। उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की गई। हेलीपेड से लेकर मंदिर तक सुरक्षा में पुलिस तैनात रही। धनकड़ निर्धारित समय पर सालासर से 6 किमी दूर शोभासर गांव में बने हेलीपैड पर 12.15 बजे तीन हेलीकॉप्टरों के साथ पहुंचे। हेलीपेड पर जवानों ने उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Vice President came to Salasar:- बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना, सुख समृद्धि की कामना

Vice President came to Salasar:- बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना, सुख समृद्धि की कामना

उपराष्ट्रपति सालासर आए: लोगों से आत्मीयता से मिले, बालाजी के दर्शन कर हुए रवाना
हेलीपेड से लेकर मंदिर तक सुरक्षा में तैनात रही पुलिस
चूरू. उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ पहली बार सालासर आए। उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की गई। हेलीपेड से लेकर मंदिर तक सुरक्षा में पुलिस तैनात रही। धनकड़ निर्धारित समय पर सालासर से 6 किमी दूर शोभासर गांव में बने हेलीपैड पर 12.15 बजे तीन हेलीकॉप्टरों के साथ पहुंचे। हेलीपेड पर जवानों ने उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद राहुल कस्वा, पूर्व सांसद रामङ्क्षसह कस्वा, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, जिला प्रमुख वंदना आर्य, खेमाराम मेघवाल, अशोक ङ्क्षपचा, संजीव बेनीवाल, कुलदीप धनकड़, हरलाल सहारण, डा. वासुदेव चावला, बलबीर विश्नोई, बसंत शर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़, पंस विक्रम कोटवाद, अमर ङ्क्षसह पूनियां, हरिराम गर्ग आदि ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। वहां से रवाना होकर 12.40 बजे सालासर मंदिर पहुचे। यहां पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद यहां बाहर खड़े लोगों से धनकड़ ने मुलाकात की। लोगों ने फूलों के गुलदस्ते देकर उनका सम्मान किया। फिर धनकड़ मंदिर परिसर के लिए रवाना हो गए। मंदिर में पूजा अर्चना देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मन्नत का नारियल भी बांधा। तत्पश्चात 1.08 बजे मंदिर से पूजा कर हेलीपेड पहुंचे। 1.25 बजे खाटूश्यामजी के लिए रवाना हो गए। मंदिर में महावीर प्रसाद पुजारी, मांगीलाल पुजारी, भंवरलाल पुजारी, श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, आत्माराम पुजारी, मिठनलाल पुजारी ने उपराष्ट्रपति को पूजा अर्चना करवाई। इस मौके पर पूर्व सांसद रामङ्क्षसह कस्वा, सुजानगढ़ प्रधान मनभरी देवी, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, हनुमान सेवा समिति के उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, प्रकाश पुजारी, गौरीशंकर पुजारी, भंवरलाल पुजारी, संजय पुजारी आदि ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
सुरक्षा का जायजा
धनकड़ के मंदिर आगमन से पहले जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग, इंटेलीजेंस व विजीलेंस एडीजीपी बीजू जॉर्ज जोसेफ, एसपी दिगंत आनन्द, जयपुर इंटेलीजेंस एडिशनल एसपी शालिनी अग्रवाल, एडिशनल राजेन्द्र कुमार मीणा व उप निरीक्षक अलका आदि ने मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया।
इन्होंने करवाई पूजा
उपराष्ट्रपति धनकड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनकड़ को मन्दिर के महावीर पुजारी, मीठनलाल पुजारी, मांगीलाल पुजारी, आत्माराम पुजारी आदि ने पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद मंदिर के सत्संग भवन में उपराष्ट्रपति धनकड़ को सपत्नीक को पुजारी ने श्री बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मंदिर परिसर से पूर्व लालू पुजारी, सत्यप्रकाश पुजारी, गौरीशंकर पुजारी, बबलू पुजारी, विकास पुजारी, जीतमल शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
जितने महिने में एमपी नहीं रहा उतने साल ये एमपी रहे
हेलीपेड पर मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से भाजपा नेता व पूर्व सांसद रामङ्क्षसह कस्वा ने भी उनसे मुलाकात की। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरा धनकड़ ने रामङ्क्षसह से वार्ता करते हुए कहा कि जितने महिने में एमपी नहीं रहा उतने साल ये एमपी रह गए। ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इसके बाद वे मंदिर की ओर रवाना हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो