scriptसुसाइड नोट में लिखा- ससुराल पक्ष के लोग करते दहेज के लिए परेशान | Written in the suicide note-People of the in-laws side bother for dowr | Patrika News

सुसाइड नोट में लिखा- ससुराल पक्ष के लोग करते दहेज के लिए परेशान

locationचुरूPublished: Apr 19, 2021 10:05:20 am

Submitted by:

Madhusudan Sharma

बरड़ासर गांव में शनिवार दोपहर पीहर में फांसी का फंदा लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या करने वाले मामले में पुलिस ने पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।

सुसाइड नोट में लिखा- ससुराल पक्ष के लोग करते दहेज के लिए परेशान

सुसाइड नोट में लिखा- ससुराल पक्ष के लोग करते दहेज के लिए परेशान

सरदारशहर. बरड़ासर गांव में शनिवार दोपहर पीहर में फांसी का फंदा लगाकर विवाहिता ने आत्महत्या करने वाले मामले में पुलिस ने पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के दौरान विवाहिता का लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें ससुराल पक्ष के दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अनुसार बरड़ासर निवासी किशनदान चारण ने रिपोर्ट दी कि चार वर्ष पूर्व पुत्री सुलोचना की शादी रेवाड़ी निवासी विकास चारण के साथ हुई थी। शादी के बाद अधिक दहेज के लिए तंग एवं परेशान करने लगे। इसको लेकर कई बार पंच पंचायती की गई। लेकिन अधिक दहेज की मांग पर अड़े रहे। पन्द्रह दिन पहले फिर पंचायती कर समझाइस की तो तलाक की धमकी दी। जिसके कारण उसकी पुत्री सुलोचना परेशान रहने लगी और शनिवार को दोपहर घर की छत पर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करली। रविवार को पुलिस मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। पोस्टमार्टम के दौरान विवाहिता का लिखा सुसाइट नोट भी मिला। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो