scriptयुवक का शव मिला, फैली सनसनी | Youth's dead body found, sensation spread | Patrika News

युवक का शव मिला, फैली सनसनी

locationचुरूPublished: Mar 26, 2020 11:31:29 am

Submitted by:

Madhusudan Sharma

अंबेडकर सर्किल के पास स्थित जय टॉवर के सामने एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचन पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का मौका-निरीक्षण किया। मौके पर मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले।

युवक का शव मिला, फैली सनसनी

युवक का शव मिला, फैली सनसनी

सादुलपुर. अंबेडकर सर्किल के पास स्थित जय टॉवर के सामने एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचन पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का मौका-निरीक्षण किया। मौके पर मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। लाश का मिलना कस्बे में दिन भर चर्चा बना रहा। थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी गई। तथा लोकडाउन के चलते प्रशासन की मदद से परिवारजन सादुलपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक हिंडौन करौली निवासी रवि उर्फ रविन्द्र सिंह उम्र 18 एक कंपनी, जो गैस पाइप की लाइन डालती है, में काम करता है।कंपनी का जय टॉवर सादुलपुर में ऑफिस है। जहां अपने अन्य कार्मिकों के साथ वह रहता था। बुधवार सुबह कंपनी के कार्मिकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का मौैका-निरीक्षण किया तथा शव को मोर्चरी रूम में रखवाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक के चाचा भंवरसिंह ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसके भतीजे रवि उर्फ रविन्द्र की हृदयघात से अक्समात मौत हो गई। गौरतलब है कि मृतक के पिता भीलवाड़ा में इसी कंपनी में काम करते थे तथा आठ-नौ वर्ष पहले उनकी मृत्यु हो गई। मृतक सहित दो छोटे भाई और हैं। परिवार में मां है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो