scriptप्रॉपर्टी बाजार में लौटी रौनक, सकारात्मक होता खरीददारों का रुख | After long time On the positive trend of property buyers | Patrika News

प्रॉपर्टी बाजार में लौटी रौनक, सकारात्मक होता खरीददारों का रुख

Published: Dec 04, 2015 01:12:00 pm

एक लंबे इंतजार के बाद लग रहा है कि प्रॉपटी खरीददार अब वापस मुंबई का रुख कर रहे हैं

Real Estate

Real Estate

नई दिल्ली। एक लंबे इंतजार के बाद लग रहा है कि प्रॉपटी खरीददार अब वापस मुंबई का रुख कर रहे हैं। खरीददारों को लग रहा है कि गिरावट भरे दौर में उन्हें अच्छी प्रॉपर्टी मिल सकती है। पंजीकरण के महानिरीक्षक के डेटा का देते हुए, वित्तीय वर्ष के पहले 7 माह में द्वीप पर बसे मुंबई शहर और उपनगरों में घरों का पंजीकरण 15 प्रतिशत तक बढ़ा है।

पिछले वर्ष में इस अवधि में 37,875 घर पंजीकृत हुए थे वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 43,608 हो गई है। इस वर्ष अक्टूबर में पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 6129 घर पंजीकृत हुए हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो