कोयंबटूर

वैन और लॉरी की टक्कर में २७ महिला श्रमिक घायल

नीलगिरि जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में २७ महिला श्रमिक घायल हो गईं। ये सभी एक चाय बागान में काम पर जा रही थी और वैन में सवार थी।

कोयंबटूरOct 12, 2019 / 01:27 pm

Dilip

वैन और लॉरी की टक्कर में २७ महिला श्रमिक घायल

कोयम्बत्तूर. Nilgiri नीलगिरि जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में २७ महिला श्रमिक घायल हो गईं। ये सभी एक चाय बागान में काम पर जा रही थी और वैन में सवार थी। Coimbatore police सूत्रों के अनुसार गुडलूर के पास नादुकानी क्षेत्र में सामने से आ रही लॉरी से वैन टकरा गई। collision of van and lorry वैन में करीब ५० महिला श्रमिक सवार थीं। इनमें से २७ को चोटें आई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायल जयकोड़ी (४३) को इलाज के लिए ऊटी रैफर किया गया है। अन्य महिलाओं के चेहरे, पैर और सिर में चोट लगी है। वैन में सवार अन्य यात्रियों ने बताया कि चालक वैन को तेज गति से चला रहा था। सामने से आ रही लॉरी को साइड देते वक्त नियंत्रण नहीं रख सका और वैन की लॉरी से भिड़ंत हो गई। देवला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

Home / Coimbatore / वैन और लॉरी की टक्कर में २७ महिला श्रमिक घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.