scriptगांजा तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार | 3 arrested for smuggling ganza | Patrika News

गांजा तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Sep 27, 2019 02:12:45 pm

Submitted by:

Rahul sharma

Coimbatore शहर में गुरुवार को पुलिस ने गांजा तस्करी ganza के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि चिन्नातड़ागम इलाके में दो तीन लोग गांजे की पुडिय़ा बेचते हैं।

Youth arrested with indigenous katte, firing revealed 24 days ago

बीकानेर : देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, 24 दिन पहले हुए गोलीकांड का खुलासा

कोयम्बत्तूर. Coimbatore शहर में गुरुवार को पुलिस ने गांजा तस्करी ganza के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि चिन्नातड़ागम इलाके में दो तीन लोग गांजे की पुडिय़ा बेचते हैं। इलाके में सैकड़ों ईंट भट्टे हैं।यहां काम करने वाले मजदूर इनके ग्राहक हैं। पुलिस ने puliymaram bus stend पुलियमरम बस स्टैण्ड पर निगाह रखनी शुरु की। इसी दौरान उन्हें दो लोगों पर संदेह हुआ, जिन्हें पूछताछ के लिए पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर इनके पास से गांजा मिल गया।दोनों ओडिसा के रहने वाले हैं।इनमें से एक का नाम रमेश (40) व दूसरा टीएम मलिक (21 ) है। पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो पता लगा कि इनका एक और साथी जितिन (34)इसी धंधे में है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से ढाई किलो गांजा और 700 रुपए जब्त किए गए। पुलिस अब गिरोह के सरगना का पता करने में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो