script

300 डीएमके कार्यकर्ता गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Oct 12, 2019 12:32:00 pm

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

पोल्लाची में शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन पर मनमानी और जन समस्याओं के समाधान में विफल रहने का आरोप लगाते हुए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने ३०० कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

300 डीएमके कार्यकर्ता गिरफ्तार

300 डीएमके कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोयम्बत्तूर. पोल्लाची में शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन पर मनमानी और जन समस्याओं के समाधान में विफल रहने का आरोप लगाते हुए DMK द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने ३०० कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कोयम्बत्तूर दक्षिण के जिला सचिव सेल्वराज के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय मंत्री एसपी वेलुमणि, विधानसभा उपाध्यक्ष पोल्लाची जयरामन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सेल्वराज ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन वेलुमणि और जयरामन के इशारे पर डीएमके कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ कर रही है। सेल्वराज ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों डीएमके कार्यकर्ताओं ने पोलाची में शराब की अवैध दुकान को बंद कराने के लिए पुलिस से शिकायत की मगर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया क्योंकि दुकान सत्तारूढ़ दल के नेताओं के संरक्षण में हैं। पिछले दिनों डीएमके कार्यकर्ताओं ने शराब की इस दुकान के बाहर प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने आरोप लगया कि कतिपय नेताओं के इशारे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पोलाची, वालपरई, किनाथुकावडु और सुलूर इलाके की सड़के जीर्ण शीर्ण हैं । इनकी मरम्मत और निर्माण के लिए कई बार अनुरोध किया गया परन्तु प्रशासन जन समस्याओं के निराकरण में कोई रुचि नहीं ले रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सिर्फनगर निकाय मंत्री और विधानसभा उपाध्यक्ष के कहने पर काम करता है। प्रदर्शनकारियों ने दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने करीब 300 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना था कि डीएमके ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली थी।

ट्रेंडिंग वीडियो