scriptलोक अदालत में 4196 मामले निपटाए | 4,196 cases solved at Lok Adalat | Patrika News

लोक अदालत में 4196 मामले निपटाए

locationकोयंबटूरPublished: Jul 14, 2019 01:16:46 pm

जिला मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित लोक अदालत में आपसी समझाइश व पक्षकारों की सहमति से 4196 मामलों का निपटारा किया गया।

allahabad High court

इलाहाबाद हाईकोर्ट

कोयम्बत्तूर. जिला मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित लोक अदालत में आपसी समझाइश व पक्षकारों की सहमति से ४१९६ मामलों का निपटारा किया गया। वृहद स्तर पर आयोजित लोक अदालत में १० न्यायधीश सहित पूर्व न्यायधीश व अदालत के कई कर्मचारियों ने मुकदमों का निस्तारण किया। इनमें कई सामान्य मामले थे ।सालों से लम्बित भूमि अधिग्रहण के भी कई मुकदमों में २३.६६ करोड़ की राशि का भुगतान कराया गया।
इनमें एक मामला फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया बनाम रामकृष्णन व गोपीकृष्णन था। इसमें भूमि अधिग्रण के मुआवजे के तौर पर २३ लाख से अधिक राशिका चेक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर. शक्तिवेल ने रामकृष्णन व गोपीकृष्णन को सौंपा।
सुंदर कांड का पाठ आज
ईरोड. सुंदरकांड भक्त मंडल की ओर से रविवार को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाएगा। रामेश्वरलाल दाधिच ने बताया कि अग्राहरम स्ट्रीट में शाम पांच बजे से आयोजन होगा।
तिरुपुर. तिरुपुर में मां दुर्गा भक्त मंडल की ओर से रविवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। सुभाष गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे से एनआरके पुरम, अरुल ज्योति नगर में आयोजन होगा।
—————————————————————————————————————————-
तिरुपुर में हनुमान कथा 29 से
तिरुपुर. दादी परिवार की ओर से हनुमंत कथा का आयोजन २९ जुलाई से ४ अगस्त तक किया जाएगा। कथा का आयोजन केपीएन कॉलोनी स्थित पनिरेंडार कल्याणम मंडपम में प्रतिदिन शाम ५ से ८ बजे तक किया जाएगा।
—————————————————————————————————————————
गुरू पूर्णिमा जाप व हवन 16 को
मदुरै. अखिल विश्व गायत्री परिवार और गायत्री चेतना केन्द्र के तत्वावधान में 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। केन्द्र की स्थानीय प्रमुख पल्लवी बाजारे ने बताया कि गुजराती समाज भवन परिसर में 9 से 10 . 30 बजे तक गुरू पूजन व गायत्री महायज्ञ होगा। 10.30 से 11 बजे तक गायत्री महामंत्र जाप होगा। 11 .30 बजे प्रसाद वितरण होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो