scriptआग में झुलस कर मौत | A man dies in a fire while cooking | Patrika News

आग में झुलस कर मौत

locationकोयंबटूरPublished: Dec 12, 2019 01:13:00 pm

Submitted by:

Rahul sharma

शहर के रामनाथपुरम् इलाके में रसोई में खाना पकाते समय आग में जलकर एक आदमी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धर्मपुरी अधकप्पाडी इलाके निवासी मुनुसामी अपने परिवार के साथ रामनाथपुरम् इलाके में रहता था।

police cop death

police cop death

कोयम्बत्तूर. शहर के रामनाथपुरम् इलाके में रसोई में खाना पकाते समय आग में जलकर एक आदमी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धर्मपुरी अधकप्पाडी इलाके निवासी मुनुसामी अपने परिवार के साथ रामनाथपुरम् इलाके में रहता था। उसी इलाके के निर्माण स्थल में वह दिहाड़ी म•ादूर के तौर पर कार्यरत था। घटना के दिन उसके परिवार वाले अपने गांव गए हुए थे। मुनुसामी घर पर अकेले था। खाना पकाने के लिए वह रसोई के अंदर गया। गैस स्टोव चलाते ही मुनुसामी के शरीर में भयंकर आग लगी। उसके चिल्लाने की आवा•ा सुनकर आसपास के रहने वाले लोग दौड़े चले आए। पीडि़त को तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामनाथपुरम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस स्टैंड पर अज्ञात शख्स की मौत
कोयम्बत्तूर. शहर के गांधीपुरम इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। गांधीपुरम से सेलम की ओर जाने वाली बस स्टैंड में एक शख्स को फर्श पर पड़े हुए देखकर लोगों को लगा कि वह शराब के नशे में बेहोश है, लेकिन बाद में पता चला कि उसकी मौत हो चुकि है। राहगीरों ने तुरंत काट्टूर पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान करना बाकि है। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजा गया। काट्टूर पुलिस मामले की जांच कर रही है

ट्रेंडिंग वीडियो