scriptWatch Video: हम भी दिखाएं ये ताकत, तो फिर न करेगा कोई हिमाकत | a woman in Kerala teach lesson to bus driver | Patrika News

Watch Video: हम भी दिखाएं ये ताकत, तो फिर न करेगा कोई हिमाकत

locationकोयंबटूरPublished: Sep 28, 2019 06:47:58 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Viral Video: कहते हैं कि नाउम्मीदी की सर्द रात को हिम्मत का एक दीपक हरा देता है। अक्सर हम यह सोच कर पीछे हट जाते हैं कि हमारे अकेले के करने से क्या होगा। लेकिन यदि सभी…

Watch Video: हम भी दिखाएं ये ताकत, तो फिर न करेगा कोई हिमाकत

Watch Video: हम भी दिखाएं ये ताकत, तो फिर न करेगा कोई हिमाकत

कोयम्बतूर. कहते हैं कि नाउम्मीदी की सर्द रात को हिम्मत का एक दीपक हरा देता है। अक्सर हम यह सोच कर पीछे हट जाते हैं कि हमारे अकेले के करने से क्या होगा। लेकिन यदि सभी यह सोच कर पीछे हटने लगे तो पहल कौन करेगा। आखिर किसी न किसी को तो आगे आना ही होगा। ऐसा ही जज्बा केरल में एक महिला ने दिखाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। लोग विभिन्न साइट्स पर इस वीडियो को शेयर कर इस महिला की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

https://twitter.com/TheBikerni?ref_src=twsrc%5Etfw

@TheGhostRider31 की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सडक़ पर स्कूटी रोक कर गलत दिशा में आ रही एक बस को रोकती है। कुछ देर बाद बस चालक सही दिशा में जाने को मजबूर हो जाता है। केरल का यह वीडियो मात्र 24 सैकंड का है, लेकिन इस महिला की बहादुरी को लोग सलाम कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई महिला को ‘आयरन लेडी’ बता रहा है तो कोई ‘लीजेंड’।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो