scriptकेन्द्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन १६ को | AITUC to protest on 16 july | Patrika News
कोयंबटूर

केन्द्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन १६ को

मजदूर संगठन एटक ने भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर श्रमिक व आम जनता विरोधी नीतियां लागू करने के आरोप में पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

कोयंबटूरJul 11, 2019 / 03:30 pm

कुमार जीवेन्द्र झा

indian railway man protest in ratlam

indian railway man protest in ratlam

कोयम्बत्तूर. मजदूर संगठन एटक ने भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर श्रमिक व आम जनता विरोधी नीतियां लागू करने के आरोप में पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। एटक के कार्यकर्ता 16 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। यह फैसला बुधवार को कोयम्बत्तूर में एटक की राज्य परिषद की बैठक में किया गया। अध्यक्षता भाकपा सांसद और एटक के प्रदेश अध्यक्ष के सुब्बारायण ने की। Coimbatore इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव वाहिदा निजाम व प्रदेश सचिव टीएम मूर्ति भी मौजूद थे। वक्ताओं ने आम बजट की आलोचना करते हुए कहा कि इससे आम आदमी और श्रमिकों की मुश्किलें बढ़ेगी। ( Tamil Nadu ) उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की नीतियां आम आदमी की कमर तोडऩे वाली है। इसके खिलाफ १६ जुलाई को कोयम्बत्तूर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। ( Tamil Nadu ) एटक के कार्यकर्ता 16 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को एटक की राज्य परिषद की बैठक में यह फैसला किया गया।

Home / Coimbatore / केन्द्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन १६ को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो