कोयंबटूर

मदुरै में 153 स्थानों पर होगा वर्षा जल संग्रहण का इंतजाम

उत्तर-पूर्वी मानसून के दस्तक देने से पहले नगर निगम आयुक्त एस. विशाखन ने अधिकारियों को शहर में १५३ स्थानों पर वर्षा जल संग्रहण के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

कोयंबटूरSep 17, 2019 / 02:31 pm

Dilip

मदुरै में 153 स्थानों पर होगा वर्षा जल संग्रहण का इंतजाम

मदुरै. उत्तर-पूर्वी मानसून के दस्तक देने से पहले नगर निगम आयुक्त एस. विशाखन ने अधिकारियों को शहर में 153 स्थानों पर वर्षा जल संग्रहण के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निगम के सभी चार जोनों में रात के समय जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए अभियंताओं के नेतृत्व में टीम बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त ने कहा कि निगम की ओर से चिह्नित 153 जगहों पर वर्षा जल संग्रहण की व्यवस्था की जाए। इसमें उन चौराहों को भी प्रमुखता दी जाए जहां हाल ही में निगम ने वर्षा जल संग्रहण के लिए व्यवस्था की है। इसके अलावा वर्षा जल संग्रहण, सीवेज रिसाव प्रबंधन, मुख्य मार्गों पर कीचड़ की समस्या तथा जल-जमाव वाले स्थलों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही नालों की सफाई के भी निर्देश दिए। इसके अलावा मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव करने के लिए कहा गया।
बैनर-फ्लेक्स हटाने के निर्देश
आयुक्त ने अधिकारियों को निगम क्षेत्र में अवैध तरीके से बैनर-फ्लेक्स हटाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने चेतावनी दी है कि अवैध तरीके से लगे बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम बैनर-फ्लेक्स के खिलाफ अभियान चला रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.