scriptआशापुरी माता एवं सोनाणा खेतलाजी का रात्रि जागरण तड़के तक चला | ashapuri mata jagran held in madurai | Patrika News

आशापुरी माता एवं सोनाणा खेतलाजी का रात्रि जागरण तड़के तक चला

locationकोयंबटूरPublished: Oct 09, 2019 02:17:45 pm

Submitted by:

Dilip

आशापुरी जैन सेवा मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव के तहत 15 वें वार्षिक समारोह में आशापुरी माताजी एवं सोनाणा खेतलाजी का रात्रि जागरण तड़के तक चला।

मदुरै.आशापुरी जैन सेवा मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव के तहत 15 वें वार्षिक समारोह में आशापुरी माताजी एवं सोनाणा खेतलाजी का रात्रि जागरण तड़के तक चला।
जागरण के दौरान श्रद्धालुओं ने देर रात तक पांडाल में खूब जयकारे लगाए और भजनों पर थिरकते रहे। झंकार ग्रुप के बैनर तले राजस्थान के कलाकार हेमंत जोशी एवं साथियों ने गणपति वन्दना से कार्यक्रम शुरू किया। इस मौके पर गुजरात की गायिका अश्मिता पटेल ने भजनों की सरिता बहाई। देर रात तक भक्ति रस की गंगा में श्रद्धालुओं ने गोते लगाए।
आवणो पड़ेला- आवणो पड़ेला, माता आशापुरा के दरबार में थाने आवणो पड़ेला…, सोनाणा खेतलाजी रो परचो भारी रे…, माताजी रे मंदिर में बाँधो रे हिलोड़ो…, चोसठ जोगणी रे देवलिये रमज़ाऐ…, माला रो मणियो भजन वाली डोरी…, खम्मा खम्मा हो रामा रुणिचे रा धणिया…, जसोल री धणियानी मोटो देवरों रे माँ…, मारी माँ म्हने गोडलीयो मँगवाई दे मारी माँ… आदि गीत और भजनों ने सभागार में राजस्थानी माटी की सौंधी महक बिखेरी। प्रात: 3 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई। जैन कलाकर सुरेश रांका ने गीतिका प्रस्तुत की।
आशापुरी जैन सेवा मंडल के संघ संरक्षक मिट्ठालाल संकलेचा, अध्यक्ष ओमप्रकाश कोठारी, कोषाध्यक्ष माँगीलाल बंदामूथा, मंत्री विंजराज श्रीश्रीमाल , उपाध्यक्ष प्रकाश मूथा, तिलोकचंद गुलेछा आदि का सहयोग रहा।
महिला मंडल की प्रमुख ताराबेन का चंद्रकांता देवी कोठारी एवं महिला मंडल टीम ने बहुमान किया। मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश कोठारी ने स्वागत किया। भूटान से आए अतिथि टेंजिन एवं यंग्जम का भारतीय परम्परा से सम्मान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो