script

शरद पूनम नी रातड़ी, चांदनी खिली छे भली भात नी…!

locationकोयंबटूरPublished: Oct 15, 2019 08:43:53 pm

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

गुजराती, बॉलीवुड, राजस्थानी, धूमर, डीजे की धुन के साथ नवरात्रि डांडिया, गरबा की खनक शुरू हुई। डांडिया की खनक के साथ प्रवासी राजस्थानी लोगों ने परिवारों के साथ रंग बिरंगी वेशभूषा के साथ बच्चों ने मनभावन प्रस्तुतियां दीं। रंगीला रिदम चेन्नई के कलाकारों ने संगीत से समा बांधा।

शरद पूनम नी रातड़ी, चांदनी खिली छे भली भात नी...!

शरद पूनम नी रातड़ी, चांदनी खिली छे भली भात नी…!

मदुरै. गुजराती, बॉलीवुड, राजस्थानी, धूमर, डीजे की धुन के साथ नवरात्रि डांडिया, गरबा की खनक शुरू हुई। डांडिया की खनक के साथ प्रवासी राजस्थानी लोगों ने परिवारों के साथ रंग बिरंगी वेशभूषा के साथ बच्चों ने मनभावन प्रस्तुतियां दीं। रंगीला रिदम चेन्नई के कलाकारों ने संगीत से समा बांधा। मौका था मदुरै में डांडिया महोत्सव २०१९ का।
मदुरै नार्थ इण्डियन वेलफ़ेयर एसोसिएशन (मनिवा)के तत्वाधान में तिरुपाले स्थित जैन विद्यालय में उत्तर भारतीय व प्रवासी राजस्थानी परिवारों के लिए नवरात्रि डांडिया महोत्सव -2019 का आयोजन शाम 5 बजे से हुआ। संस्था के सी.आर.पटेल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.कुमारवेल, पूर्व डीवाईएसपी डॉ. ऐ.के. रेड्डी, एडीआरएम ललितकुमार मनसुखानी, मनिवा के अध्यक्ष हुकमसिंह दहिया, मंत्री दिनेश मंत्री, सुरेशकुमार गुप्ता आदि ने दीप प्रज्वलित किया।


गुजराती गीतों पर गरबे की धूम रही, देर रात तक थिरके युवा
गुजराती गीतों..तारा विना श्याम मने एकलडू लागे, रास रमवा ने वहलो आवजे, शरद पूनम नी रातड़ी, चाँदनी खिली छे भली भात नी, ढोलीड़ा ढ़ोल रे वगाड़ मारे हिंच लेवी छे सहित हिंदी सिनेमा के नए पुराने गाने आदि गीतों पर लोगों ने डांडिया एवं गरबा रास किया। देर रात तक खेलैयों ने जमकर डांडिया रास किया।
समारोह के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रघुराज भंडारी, भागचन्द बाफणा, राकेश चौधरी, विजयसिंह ऊण, विजयसिंह भटेरा, सतीश गोयल आदि मौजूद थे। मंच का संचालन दिनेश मंत्री व पारसमल बंदामुथा द्वारा किया।

ट्रेंडिंग वीडियो