script

पोक्सो के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

locationकोयंबटूरPublished: Feb 25, 2020 11:28:01 am

Submitted by:

brajesh tiwari

पोक्सो के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पोक्सो के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पोक्सो के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

तरुपुर. शहर के पल्लडम इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार वेलमुरुगन की उसी इलाके में रहने वाली किशोरी से संबंध थे। शादी का झांसा देकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने की खबर मिलने के बाद आरोपित ने उससे शादी करने से इंकार किया। इस कारण किशोरी ने दिसंबर 2019 को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के साथ दुष्कर्म व उसे आत्महत्या करने पर म•ाबूर करने के आरोप में वेलमुरुगन को गिरफ्तार कर लिया। जिला के पुलिस अधीक्षक दिशा मित्तल ने जिला कलक्टर से आरोपी के खिलाफ गुंडास एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने की प्रार्थना की। इस पर गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को केन्द्रीय कारागृह भेज दिया गया। तरुपुर. शराब के नशे में आकर युवक ने अपने दोस्त के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मदुरै जिला निवासी मुरुगन और उसी इलाके में रहने वाला अरुंजुनैमुत्तु दिहड़ी म•ादूर थे।
यह दोनों पिछले 10 दिनों से पल्लडम इलाके के निर्माण स्थल में कार्यरत थे। दोनों की आपस में गहरी दोस्ती थी। काम खत्म करने के बाद दोनों साथ मिलकर शराब पी। इस दौरान दोनों की एक दूसरे से कहा सुनी हो गई। हाथापाई की नौबत आ गई। अरु जुनैमत्तू ने मुरुगन के सिर पर पत्थर दे मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कामनायक्कन पालयम थाना पुलिस ने अरुंजुनैमुत्तु को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो