scriptईरोड में भी गुफा बनाई | Cave also built in Erode | Patrika News
कोयंबटूर

ईरोड में भी गुफा बनाई

मदुरै के तर्ज पर अब ईरोड जिला प्रशासन ने भी सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार पर एक अस्थायी गुफा का निर्माण किया है। इसमेंं कीटनाशक पदार्थ का स्प्रे किया जाएगा।

कोयंबटूरApr 07, 2020 / 03:21 pm

Dilip

ईरोड में भी गुफा बनाई

ईरोड में भी गुफा बनाई

ईरोड. मदुरै के तर्ज पर अब ईरोड जिला प्रशासन ने भी सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार पर एक अस्थायी गुफा का निर्माण किया है। इसमेंं कीटनाशक पदार्थ का स्प्रे किया जाएगा। जब भी कोई व्यक्ति मंडी में प्रवेश या निकास करेगा तो इसे इस गुफा से गुजरना होगा इस दौरान उस पर पानी के साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव होगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह प्रयोग अब लोगों को सार्थक लगने लगा है।
मदुरै.भारतीय जनता पार्टी की मीनाक्षी कोविल मंडल ने 8 3 और 8 4 वार्ड नॉर्थ मासी रोड में जरुरतमंदों को चावल और दाल खाद्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर सरवनकुमार मंडल प्रमुख, मोदी शंकर, कारथी सेतुपति और मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।
100 से अधिक लोगों को राशन सामग्री दी

तिरुपुर. तिरुपुर सेवा समिति द्वारा 50 उत्तर भारतीय लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। क्षेत्र के पल्लीयगढ़ ऊथकली रोड पर आश्रय लेने वाले उत्तर भारतीय लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। इसी प्रकार समिति ने अलमेलुनगाई कंपाउंड आरवागांफु थोटम, पोस्टल कॉलोनी में 57 जरुरतमंद लोगों के लिए राशन सामग्री उपलब्ध कराई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो