scriptबच्चे को समुद्र में फैंका, महिला गिरफ्तार | Child thrown into sea, woman arrested | Patrika News

बच्चे को समुद्र में फैंका, महिला गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Feb 20, 2020 12:02:49 pm

Submitted by:

Dilip

केरल के कण्णूर जिले के रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने अपने ढेड़ वर्षीय बच्चे को समुद्र में फैंकने का प्रयास किया। समुद्र के लहरों के साथ शव किनारे तक पहुंच ना जाए इसलिए युवती ने बच्चे को समुद्र किनारे स्थित चट्टानों के बीच फैंका। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

,

बच्चे को समुद्र में फैंका, महिला गिरफ्तार,बच्चे को समुद्र में फैंका, महिला गिरफ्तार

कण्णूर. केरल के कण्णूर जिले के रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने अपने ढेड़ वर्षीय बच्चे को समुद्र में फैंकने का प्रयास किया। समुद्र के लहरों के साथ शव किनारे तक पहुंच ना जाए इसलिए युवती ने बच्चे को समुद्र किनारे स्थित चट्टानों के बीच फैंका। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय पति और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। वह अपने प्रेमी के साथ भागना चाहती थी, लेकिन बच्चा उसके रास्ते का कांटा बन चुका था। कई दिनों से वह अपने बच्चे को मारना चाहती थी, लेकिन उसके पति के घर पर होने के कारण वह कुछ नहीं कर पाई। घटना के दिन पति के पास सो रहे बच्चे को पति की नजरों से छिपाकर उसे समुद्र किनारे ले गई। समुद्र के पास आते ही बच्चा जाग गया और वह रोने लगा। ऐसे में महिला ने मुंह दबाकर समुद्र में फैंकने की कोशिश की। समुद्र के लहरों के साथ बच्चे का शव कुछ की देर में किनारे तक आ सकता था। इस बात के डर से महिला ने समुद्र किनारे स्थित बड़े-बड़े ग्रेनाइट पत्थरों के बीच बच्चे को दूर से फैंका। पत्थरों के बीच फैंकने से बच्चे के सिर में गहरी चोटें आई। कई घंटों बाद समुद्र तट पर वॉकिंग के लिए आए लोगों ने पत्थरों के बीच बच्चे के शव को देख हतप्रभ रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस महिला के घर पहुंची। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर उसने बच्चे की हत्या के आरोप अपने पति के सिर डालने की कोशिश की। कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस के सामने उसने वारदात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ भागना चाहती थी। पति व बेटे से छुटकारा पाने के लिए उसने बच्चे को मारकर हत्या के आरोप को पति के सिर डालने की योजना बनाई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया। आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।
बच्चे को समुद्र में फैंका, महिला गिरफ्तार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो