कोयंबटूर

ऊटी में सिटीजन फोरम की बैठक

सिटीजन फोरम की बैठक ऊटी के एक होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुदुमलई टाईगर रिजर्व किशन कौशल रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रिजर्व में जानवरों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है।

कोयंबटूरFeb 21, 2020 / 01:05 pm

Dilip

ऊटी में सिटीजन फोरम की बैठक

ऊटी. सिटीजन फोरम की बैठक ऊटी के एक होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुदुमलई टाईगर रिजर्व किशन कौशल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रिजर्व में जानवरों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है। सरकार की ओर से जंगलों में पशुओं के भोजन के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के कारण यहां जानवर आबादी क्षेत्रों में नहीं आते हैं। विशिष्ट अतिथि मृदा जल अनुसंधान केन्द्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. पी. राजा रहे। उन्होंने क्षेत्र की जलवायु संबंधी तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने गिरते जल स्तर पर चिंता जताते हुए वर्षा जल संग्रहण की बात पर विशेष जोर दिया। अतिथियों का स्वागत फोरम के अध्यक्ष कमलेश कटारिया ने किया। सचिव नंदी रवि ने आगंतुकों का स्वागत किया। अंत में अभिषेक बोथरा ने आभार जताया।
ट्रेन आज पूर्व निर्धारित समय पर चलेगी
पालक्काड़. रेलवे ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते गाड़ी संख्या56669/56770 पाल्लकाड़ -तिरुचेंदुर – पाल्लकाड़ पैसेंजर सेवा को पूर्व घोषणा अनुसार शुक्रवार को आंशिक रद्द किया था लेकिन अब यह गाड़ी निर्धारित समय अनुसार शुक्रवार को चलेगी।

Home / Coimbatore / ऊटी में सिटीजन फोरम की बैठक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.