scriptसंतों का नगर प्रवेश, दीक्षार्थी का वस्त्र रंगविधान | City Entrance of Saints, Convocation of Convocation | Patrika News

संतों का नगर प्रवेश, दीक्षार्थी का वस्त्र रंगविधान

locationकोयंबटूरPublished: Feb 25, 2020 11:22:03 am

Submitted by:

brajesh tiwari

संतों का नगर प्रवेश, दीक्षार्थी का वस्त्र रंगविधान

संतों का नगर प्रवेश, दीक्षार्थी का वस्त्र रंगविधान

संतों का नगर प्रवेश, दीक्षार्थी का वस्त्र रंगविधान

ोयम्बत्तूर. दीक्षार्थी कुमारी नेहल रांका का दीक्षा ग्रहण का तीन दिवसीय समारोह का आगाज सोमवार से हुआ।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार सुबह ७.३० बजे धर्मभक्ति कार्यक्रम हुआ। सुबह ८.३० बजे जैन संतों वर्धमान सागर सूरीश्वर व विमल सूरीश्वर सागर ने गाजे बाजे के साथ नगर प्रवेश हुआ। ९.३० बजे मांगलिक संगीतमय जाप हुआ। १०.३० बजे आरएसपुरम बॉयज स्कूल परदीक्षा के वस्त्रों का मंगलमय रंग विधान हुआ व दो बजे १८ अभिषेक विधान किया गया।
शोभायात्रा आज
२५ फरवरी को सुबह ८.३० बजे वर्षीदान की शोभायात्र वर्धमान ग्रैंड अपार्टमेंट,(अर्चना थियेटर के पीछे) से रवाना होकर बॉयज स्कूल, मैदान आरएसपुरम पहुंचेगी। अशोक मेहता ने बताया कि यहां ९.३० बजे संतों के प्रवचन व संयम के उपकरण की बोलियां (चढ़ावे) का विधान होगा। ११ बजे वर्षीदान, १२ बजे भक्ति कार्यक्रम होगा।
दोपहर २ बजे सामूहिक झांकी व शाम ४.३० बजे परिवार संग अंतिम भोजन कार्यक्रम होगा। शाम ७.३० बजे संयम अभिवंदना सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम संयम के नाम की प्रस्तुति दी जाएगी।
२६ फरवरी को सुबह ८.१५ बजे दीक्षार्थी का मंडप प्रवेश के बाद दीक्षा विधि शुरू होगी। १२ बजे भक्ति कार्यक्रम होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो