scriptपुलिस और सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों में झड़प! | Clash between police and anti-CAA protesters | Patrika News

पुलिस और सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों में झड़प!

locationकोयंबटूरPublished: Feb 27, 2020 11:10:23 am

Submitted by:

brajesh tiwari

पुलिस और सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों में झड़प!

पुलिस और सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों में झड़प!

पुलिस और सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों में झड़प!

कोयम्बत्तूर. तमिलनाडु मुस्लिम मुनेत्र कडग़म के 100 से अधिक सदस्य बुधवार को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शकारियों को रोकने का प्रयास किया इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाए, जिन पर उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के मूकदर्शक होने का आरोप लगाया था। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन की घेराबंदी करने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की घेराबंदी तोडऩा चाही। इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इससे रेलवे स्टेशन के सामने कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस ने 100 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने विरोध की अनुमति नहीं ली और रेलवे स्टेशन को अवरुद्ध करने का प्रयास किया।
कोयम्बत्तूर. नगरीय निकाय चुनाव के लिए कोयम्बत्तूर शहर की मतदाता और पुलिंग बूथ की सूची जारी की गई है। निगम कमिश्नर श्रवण कुमार जाटावत ने सूची जारी करते हुए बताया कि निगम क्षेत्र में 29 पोलिंग बूथ बढ़ गए हैं। अक्टूबर में जारी हुई सूची के अनुसार शहर की 100 वार्डों में 1216 पोलिंग बूथ थे, जो अब बढ़कर 1245 हो गए हैं। वहीं निगम क्षेत्र में मतदाओं की संख्या 14.85 लाख है जिसमें 7.४४ लाख पुरुष और 7. ४० लाख महिला मतदाता हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो