scriptकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन | cong demonstrate against BJP over karnataka political crisis | Patrika News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

locationकोयंबटूरPublished: Jul 14, 2019 03:15:18 pm

कर्नाटक में राज्य सरकार को गिराने के लिए की जा रही साजिशों के विरोध में शनिवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने

 karnataka political crisis

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कोयम्बत्तूर. कर्नाटक में राज्य सरकार को गिराने के लिए की जा रही साजिशों के विरोध में शनिवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। दक्षिण तालुका कार्यालय के सामने पूर्व विधायक व अध्यक्ष जयकुमार व गांधी पार्क में मनोहरण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जम कर नारे बाजी की।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार हर संभव उपाय से गैर भाजपा शासित राज्यों में सरकारों को गिराना चाहती है।कर्नाटक में जनता देख रहे कि किस तरह विधायकों को खरीदा जा रहा है। जो बिक नहीं रहे है उन्हें ब्लैक मेल कर धमकाया जा रहा है। लोभ -लालच से खुले आम विधायकों को अपनी ओर मिला कर उनसे इस्तीफे दिलाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनता की चुनी हुई सरकारों को भाजपा गिराने की साजिश कर लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। गांधी पार्क में मनोहरण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो