इसी तरह दूसरे राज्यों से आए सात लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक ही परिवार के चार सदस्य हैं, जो दिल्ली से लौटे थे। इनमें 60 वर्षीय वृद्ध, 26 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला व पांच साल की बच्ची शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि विमान से कोयम्बत्तूर पहुंच तीन यात्री भी कोरोना पीडि़त मिले हैं। इरोड की 47 वर्षीय महिला, विरुधुनगर की 21 वर्षीय महिला, शंकरन कोइल का 31 वर्षीय व्यक्ति विमान से आए थे।