scriptप्रेमी युगल ने फंदा लगा जान दी | Couple commit suicide | Patrika News

प्रेमी युगल ने फंदा लगा जान दी

locationकोयंबटूरPublished: Sep 16, 2019 12:59:44 pm

Submitted by:

Dilip

मेट्टूपालयम के पास समयपुरम में प्रेमी युगल ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली।दोनों समयपुरम में एक कताई मिल में काम करते थे।आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि दोनों के सम्बन्धों से परिजन नाराज थे।

Lanson Toyota's  Dealer commits suicide Tamilnadu suicide

Lanson Toyota’s Dealer commits suicide Tamilnadu suicide

कोयम्बत्तूर.मेट्टूपालयम के पास समयपुरम में प्रेमी युगल ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली।दोनों समयपुरम में एक कताई मिल में काम करते थे।आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि दोनों के सम्बन्धों से परिजन नाराज थे।
Coimbatore पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों की पहचान विरुधुनगर जिले के राजापलायम के पास गणपतियारपुरम निवासी मदस्वामी व तमिलारासि के रुप में हुई है। दोनों शादी शुदा थे ।
परिजनों को इनके प्रेम सम्बन्ध की भनक लगने पर दोनों ने गांव छोड़ दिया था। वे मेट्टूपालयम के पास समयपुरम आ गए यहां एक मिल में दोनों को नौकरी मिल गई थी। मिल परिसर में बने क्वार्टर में रहने लगे थे।
सुबह जब दोनों काम पर नहीं आए तो मिल के मैनेजर ने एक कर्मचारी को उनके क्वार्टर पर जा कर पता करने को कहा। कर्मचारी ने क्वार्टर पर पंहुच कर आवाज लगाई, किवाड़ खटखटाया पर अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उसे अनहोनी का अंदेशा हुआ। पहले उसने पास ही रहने वाले कर्मचारियों को बताया। थोड़ी ही देर में मैनेजर आ गया। जैसे तैसे किवाड़ खोले तो दोनों के शव साड़ी से बनाए फंदे पर लटके मिले।
ये देख कर लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई।तत्काल पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाए। पुलिस ने आत्महत्या की वजह जानने के लिए जांच शुरु कर दी है।साथी मजदूरों व आसपास रहने वालों से पूछताछ की गई है। क्वार्टर को सील कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो