script

भाजपा के खिलाफ खड़े होने का साहस सिर्फ माकपा में : रंगराजन

locationकोयंबटूरPublished: Oct 22, 2019 12:30:08 pm

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)के सांसद टीके रंगराजन ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मनमानी और अलोकतांत्रिक गतिविधियों का विरोध करने की वैचारिक ताकत सिर्फ माकपा में हैं।

भाजपा के खिलाफ खड़े होने का साहस सिर्फ माकपा में : रंगराजन

भाजपा के खिलाफ खड़े होने का साहस सिर्फ माकपा में : रंगराजन

कोयम्बत्तूर/ ऊटी. माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI- M (माकपा)के सांसद टीके रंगराजन ने कहा है कि BJP भारतीय जनता पार्टी की मनमानी और अलोकतांत्रिक गतिविधियों का विरोध करने की वैचारिक ताकत सिर्फ माकपा में हैं।
वे माकपा की स्थापना के100 साल पूरे होने के अवसर पर ऊटी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। पार्टी की केन्द्रीय समिति के सदस्य रंगराजन ने कहा कि पिछले सौ वर्षों के दौरान माकपा ने समाज के वंचित और पिछड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई आंदोलन किए। जहां भी गरीबों और वंचितों की बात आई उनके हक के लिए संघर्ष किया। आज हालात देश को फिर से पीछे की ओर ले जा रहे हैं।भाजपा समाज को बांटने में लगी हैं।भाजपा सरकार की नीतियों ने एक तरह से अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। नोटबंदी और जीएसटी की वजह से छोटे और मझोले उद्योगों की कमर टूट गई हैं। सांसद ने कहा कि माकपा शताब्दी वर्ष में सामाजिक व आर्थिक संकट से लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा कभी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगी। देश के संविधान और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने की रक्षा के लिए माकपा संकल्प बद्ध है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए पार्टी दक्षिण से उत्तर तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच माकपा में ही भाजपा के खिलाफ खड़े होने की ताकत है। भविष्य में भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाग लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो