scriptवालपराई में डेंगू से बचाव के लिए बांटा निलाम्बु | Distributed Nilambu to protect against dengue in Valparai | Patrika News

वालपराई में डेंगू से बचाव के लिए बांटा निलाम्बु

locationकोयंबटूरPublished: Oct 18, 2019 01:16:28 pm

Submitted by:

Dilip

वालपराई इलाके में डेंगू से बचाव के लिए पुलिस विभाग ने पहल करते हुए लोगों को निलाम्बु काढ़ा वितरित किया। वालपराई पुुलिस थाने में गुरुवार को हुए कार्यक्रम में आसपास के लोगों ने भाग लिया।

वालपराई में डेंगू से बचाव के लिए बांटा निलाम्बु

वालपराई में डेंगू से बचाव के लिए बांटा निलाम्बु

कोयम्बत्तूर. वालपराई इलाके में डेंगू से बचाव के लिए पुलिस विभाग ने पहल करते हुए लोगों को निलाम्बु काढ़ा वितरित किया। वालपराई पुुलिस थाने में गुरुवार को हुए कार्यक्रम में आसपास के लोगों ने भाग लिया।
थाना प्रभारी बालामुरुगन, योग चिकित्सक डॉ कार्तिकेश ने लोगों को मच्छरों को दूर रखने के उपाय बताए। उन्होंने सफाई पर जोर देते हुए कहा कि आयुर्वेद काढ़े से बचाव संभव है। पुलिस विभाग की ओर से निलाम्बु काढ़ा तैयार किया गया। सभी लोगों और पुलिस कर्मियों को काढ़ा पिलाया। थानाप्रभारी ने बताया कि जनता को पिलाने के लिए काढ़ा रोजाना तैयार कराया जाएगा। वालपराई जिले का सबसे नम इलाका माना जाता है। यहां मच्छर जनित रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है।
गांजा बेचते वृद्ध गिरफ्तार
कोयम्बत्तूर. साईंबाबा कालोनी के एमजीआर मार्केट के पास वाहन जांच के समय गांजा बेचने वाले वृद्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच के समय शक के आधार पर एक वृद्ध को हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान अब्दुल कादर (६९) के तौर पर की गई। पूछताछ के बाद आरोपी से 1 किलो गांजा बरामद किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो