scriptमदुक्करई में किसान भूख हड़ताल पर बैठे | Farmers sit on hunger strike in Madukkarai | Patrika News

मदुक्करई में किसान भूख हड़ताल पर बैठे

locationकोयंबटूरPublished: Feb 25, 2020 12:28:45 pm

Submitted by:

Dilip

कोयम्बटूर क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष कभी न खत्म होने वाला मुद्दा बन गया है। जंगली जानवरों के कारण फसलों को होने वाली गहन क्षति किसानों के लिए एक बड़ा खतरा बनी हुई है।

Prisoners goes on hunger strike after maltreat them in chennai

Prisoners goes on hunger strike after maltreat them in chennai

जंगली जानवरों से बचाने के लिए स्थायी समाधान की मांग
कोयम्बत्तूर. ( Coimbatore )कोयम्बटूर क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष कभी न खत्म होने वाला मुद्दा बन गया है। जंगली जानवरों के कारण फसलों को होने वाली गहन क्षति किसानों के लिए एक बड़ा खतरा बनी हुई है। जंगली जानवरों से होने वाले खतरों के स्थायी समाधान की मांग को लेकर कोयम्बटूर जिले के मदुक्करई क्षेत्र के 100 से अधिक किसानों ने पंचायत संघ कार्यालय के सामने एक दिवसीय भूख हड़ताल की। किसान संघ द्वारा आयोजित इस भूख हड़ताल के दौरान किसानों ने वन्यजीवों द्वारा की गई फसल के नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा की जस रही लापरवाही के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने पश्चिम राजमार्ग विस्तार, कोयम्बटूर – करूर राजमार्ग के लिए सुरक्षित भूमि के लिए उचित मुआवजे की भी मांग की। जंगली जानवरों से होने वाले खतरों के स्थायी समाधान की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो