scriptबेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार | Father arrested for killing son | Patrika News

बेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Aug 13, 2019 01:40:53 pm

Submitted by:

Rahul sharma

शराब के नशे में बेटे की हत्या के आरोपी पिता को Coimbatore पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

murder accused arrested

Lodging of servants, cultural workers and adoption arrest

कोयम्बत्तू र.शराब के नशे में बेटे की हत्या के आरोपी पिता को Coimbatore पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के दिन कवुंडम्पालयम निवासी मिन्नाराव (46) और उसका बेटा महेश (17) एक साथ बैठ कर शराब पी रहे थे। दोनों दिहाड़ी म•ादूर व शराब पीने के आदी थे। शराब पीने के दौरान दोनों में पहले तो किसी मुद्दे पर कहासुनी हुई बाद में मारपीट पर उतारू हो गए। महेश ने अपने पिता को धक्का दे दिया। इस पर वह बिफर उठा और बेटे के पेट में चाकू घोंप दिया। पड़ोसी महेश को तत्काल अस्पताल ले गए , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की और मिन्नाराव को arrest गिरफ्तार कर लिया।
विवाहिता ने की आत्महत्या

तिरुपुर. पति से मनमुटाव के बाद अलग रह रही एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार माराप्पुकवुंडर निवासी अनिता(२८) नीट कोचिंग सेन्टर में पढ़ाती थी। एक साल पहले ही उसकी शादी कोयम्बत्तूर निवासी गणेशन से हुई थी।
शादी के बाद वह कोयम्बत्तूर में रहने लगी थी। कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों के साथ खटपट होने लगी। इस पर वह मायके आ गई व बाद में पति गणेशन के साथ अलग कमरा ले कर रहने लगी।
कुछ दिनों तक तो ठीकठाक चलता रहा पर बाद में दोनों पति-पत्नी झगडऩे लगे और गणेशन उसे माराप्पुकवुंडर में छोड़ कर कोयम्बत्तूर आ कर रहने लगा। पति औस ससुराल वालों से विवाद के कारण वह परेशान थी।
आत्महत्या करने से पहले उसने अपने छोटे भाई से वीडियो कॉलिंग की थी।
आत्महत्या की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो