script

हाथी के हमले में महिला पर्वतारोही की मौत

locationकोयंबटूरPublished: Jan 20, 2020 11:24:18 am

Submitted by:

Rahul sharma

पेरियानायकनपालयम से सटी पलामलाई में रविवार सुबह ट्रेकिंग कर रहे युवाओं पर एक जंगली हाथी ने हमला बोल दिया। हमले में ४० साल की महिला पर्वतोरोही पी भुवनेश्वरी की मौत हो गई।

पेरियानायकनपालयम से सटी पलामलाई में रविवार सुबह ट्रेकिंग कर रहे युवाओं पर एक जंगली हाथी ने हमला बोल दिया। हमले में ४० साल की महिला पर्वतोरोही पी भुवनेश्वरी की मौत हो गई।

पेरियानायकनपालयम से सटी पलामलाई में रविवार सुबह ट्रेकिंग कर रहे युवाओं पर एक जंगली हाथी ने हमला बोल दिया। हमले में ४० साल की महिला पर्वतोरोही पी भुवनेश्वरी की मौत हो गई। tamilnadu


कोयम्बत्तूर. पेरियानायकनपालयम से सटी पलामलाई में रविवार सुबह ट्रेकिंग कर रहे युवाओं पर एक जंगली हाथी ने हमला बोल दिया। हमले में ४० साल की महिला पर्वतोरोही पी भुवनेश्वरी की मौत हो गई। टीम में शामिल महिला का पति व सात अन्य साथी जैसे- तैसे जान बचा कर भागे।
सूत्रों ने बताया ट्रेकरों की यह टीम अवकाश के दिन आमतौर पर आसपास की पहाडिय़ों पर जाते थे। ये वन विभाग के संरक्षित क्षेत्र की पहाड़ी को चुनते थे। रविवार को टीम पमामलाई पहुंची व ट्रेकिंग शुरु की। सभी आगे बढ़ रहे थे। तभी एक जंगली हाथी अचानक सामने आ गया। मौत को सामने देख टीम घबरा गई। शोर मचाया पर हाथी आगे बढऩे लगा तो जिसकों जहां राह मिली जान बचाने के लिए भागा, लेकिन भुवनेश्वरी को हाथी ने संूड़ से पकड़ कर जमीन पर दे मारा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके पति व टीम के साथियों ने वन विभाग को खबर की।दोस्तों को बताया। थोड़ी ही देर में वन कर्मी आ गए। तब तक हाथी वहां से जा चुका था। उन्होंने भुवनेश्वरी को संभाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि पर्वतारोहण के लिए टीम ने संरक्षित वन क्षेत्र की पहाड़ी को चुना था, लेकिन न तो उन्होंने वन विभाग से इसकी अनुमति ली और न सलाह मांगी कि पर्वतारोहण के लिए कौनसी पहाड़ी सुरक्षित है।कहां वन्यजीवों का खतरा रहता है।विभाग को जानकारी ही नहीं थी कि ये लोग संरक्षित वन क्षेत्र में मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि पर्वतारोहण के इच्छुक लोग उनसे सम्पर्क करते हैं। विभाग उनकी सहायता करता है। सुरक्षा के लिहाज से सलाह देता है।

ट्रेंडिंग वीडियो