scriptमादा हाथी का शव मिला | Female elephant found dead | Patrika News

मादा हाथी का शव मिला

locationकोयंबटूरPublished: Jul 20, 2019 01:07:40 pm

केरल से सटे अनाकट्टी के जंगल में शुक्रवार को एक मादा हाथी मृत मिली।

elephant found dead

मादा हाथी का शव मिला

कोयम्बत्तूर. केरल से सटे अनाकट्टी के जंगल में शुक्रवार को एक मादा हाथी मृत मिली। इसकी मौत कुछ दिन पहले हो गई थी। लेकिन वन विभाग को इसकी जानकारी नहीं हुई। शुक्रवार को आदिवासियों ने शव को देखा और वन अधिकारियों को जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि हाथी के शव तक पहुंचने के लिए चेंबुककरई से कोई रास्ता नहीं होने से वन अधिकारियों व पशु चिकित्सकों की टीम को पहले केरल के गांव जाना पड़ा। जहां से कच्चे रास्ते से टीम कोडुंकराई पल्लम होते हुए मौके पर पहुंच गई। मादा हाथी की उम्र करीब १० साल बताई गई है। Coimbatore अधिकारियों ने बताया कि हाथी की मौत के कारण का पता पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।
मदुरै में राखी मेला आज से
मदुरै. यहां अग्रवाल सभा भवन में दो दिवसीय राखी मेला शनिवार से शुरू होगा। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष प्रतिभा सिंघल ने बताया कि मेले का उद्घाटन डी धनुषकोडी करेंगे।मेला सुबह १० से रात्रि ८ बजे तक चलेगा। मंडल सचिव कविता लोहिया व सुमन गोयल ने बताया कि मेले में राजस्थानी, गुजराती व प्रवासी समाज की महिला उद्यमी भाग लेंगी। बच्चों के लिए शाम पांच से छह बजे तक कहानी सुनाओ प्रतियोगिता होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो