सरकारी अस्पताल के परिसर में लगी आग
कोयंबटूरPublished: Feb 16, 2020 11:59:59 am
जिले के पेरंदुरई इलाके स्थित अईआरटी सरकारी अस्पताल के पीछे के जंगली इलाके में भयंकर आग ली। आग फैलते हुए अस्पताल के परिसर तक पहुंच गई।
आग से टायर व सामान जलकर राख
ईरोड. जिले के पेरंदुरई इलाके स्थित अईआरटी सरकारी अस्पताल के पीछे के जंगली इलाके में भयंकर आग ली। आग फैलते हुए अस्पताल के परिसर तक पहुंच गई। आग लगने की वजह पता नहीं, लेकिन अंदाजे के मुताबिक अधिक गर्मी की वजह से सूखे पत्तों में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। तीन घंटे कोशिश करने के बाद आग को नियंत्रण में लाया गया। जानकारी के अनुसार पेंरुदुरई के अईआरटी सरकारी अस्पताल का निर्माण 247 एकड़ •ामीन में हुई है। इस अस्पताल के पीछे 200 एकड़ जंगली इलाके में कई जानवरों का आना जाना रहता है। इस इलाके में अचानक से आग लगी। आग फैलते हुए अस्पताल के परिसर तक पहुंचा। इसे देख अस्पताल में बवाल मच गया। अस्पताल के अंदर आग फैलने के डर से लोग यहां वहां भागने लगे। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। 3 घंटे प्रयास करने के बाद आग को नियंत्रण में लाया गया। इस घटना के दौरान 50 एकर जंगली इलाके के पेड़ व पौधें जलकर खाक हुए। सही समय पर दमकल विभाग के पहुंचने पर कईयों की जान बच गई।