scriptदोमुंहे सांप के साथ पांच गिरफ्तार | five arrested with sand boa | Patrika News

दोमुंहे सांप के साथ पांच गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Jul 08, 2019 01:24:38 pm

five arrested – sand boa शहर में वन्यजीवों की तस्करी चोरी छिपे जारी है। Coimbatore रविवार को वन विभाग ने तस्करी का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। ये दोमुंहे सांप की तस्करी में लिप्त हैं।

sand boa

दोमुंहे सांप के साथ पांच गिरफ्तार

कोयम्बत्तूर. शहर में वन्यजीवों की तस्करी चोरी छिपे जारी है। रविवार को वन विभाग ने तस्करी का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। ये दोमुंहे सांप sand boa की तस्करी में लिप्त हैं। इनसे पूछताछ के बाद बड़े गिरोह का पता चलने की उम्मीद है।
सूत्रों ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दोमुंहे सांप की खरीद फरोख्त में लिप्त है। इन्हें रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई और सांप खरीदने के लिए तस्कर गिरोह को अंगलाकुरुचि में नहर पर बुलाया। तय समय पर पांच लोग एक जिन्दा दोमुंहे सांप के साथ पहुंच गए। पांचों को विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। Coimbatore आरोपियों की पहचान आरोपियों की पहचान अंगलाकुरुचि निवासी जे. संभथकुमार (23), बी. नंदकुमार (25) वालपराई निवासी आर चेलादुरई (45), के. अमृतराज (42) और एम. कन्नन (39) के रूप में हुई है। Coimbatore इनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
साथ ही हरेक को २५ हजार रुपए जुर्माना देना होगा। उल्लेखनीय है कि विषहीन दोमुंहा सांप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची तीन के तहत संरक्षित जीव है। sand boa दोमुंहा सांप के बारे में यौन क्षमता और ताकत की दवाओं में इसके उपयोग सहित कई भ्रामक बातें प्रचलन में हैं। इसी के चलते चीन में इसकी मांग अधिक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो