scriptकोयम्बत्तूर और नीलगिरी जिलों में बाढ़ का खतरा! | Flood risk in Coimbatore and Nilgiri districts | Patrika News

कोयम्बत्तूर और नीलगिरी जिलों में बाढ़ का खतरा!

locationकोयंबटूरPublished: Oct 19, 2019 11:58:23 am

Submitted by:

Dilip

पिल्लूर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कोयम्बत्तूर और नीलगिरि जिले में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने कोयम्बत्तूर और नीलगिरी जिले में भवानी नदी के तट पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

कोयम्बत्तूर और नीलगिरी जिलों में बाढ़ का खतरा!

कोयम्बत्तूर और नीलगिरी जिलों में बाढ़ का खतरा!

कोयम्बत्तूर. पिल्लूर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कोयम्बत्तूर और नीलगिरि जिले में अलर्ट जारी किया गया है।
प्रशासन ने कोयम्बत्तूर और नीलगिरी जिले में भवानी नदी के तट पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। आसपास के जिलों में हो रही बारिश के कारण पिल्लूर बांध फुल भराव पर है। लगातार पानी आने के कारण बांध से करीब 30000 क्यूसेक पानी छोड़ जा रहा है।
97 फीट भरा पानी
पिल्लूर बांध की फुल भराव क्षमता 100 फीट है, जबकि अभी तक वह 97 फीट तक भर चुका है। बांध में पानी की लगातार आवक हो रही है और बारिश का दौर जारी है। पानी की भारी आवक को देखते हुए प्रशासन ने बांध से पानी छोड़ा जा रहा है।
धूल और कीचड़ ने किया परेशान

एक दिन बारिश बंद होने से जहां लोगों को थोड़ी राहत मिली, वहीं मौसम खुलने से परेशानी भी हुई। नगर में जगह-जगह खुदी पड़ी सड़कों से निकली मट्टी से कीचड़ हो गई। वाहनों के कारण उड़ रही धूल ने राहगीरों को परेशान किया। वहीं कई जगह पर पानी भरने के कारण कीचड़ भी मचा हुआ है।
मेट्टुपालयम क्षेत्र में अलर्ट
लगातार बारिश के कारण अधिकतर नदियां उफान पर हैं। भवानी नदी भी उफान पर होने के कारण क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बन गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है। वहीं अन्य बांध भी अपने भराव क्षमता तक आ गए हंै। इनसे भी लगातार पानी निकला जा रहा है। इससे पिल्लूर और आसपास के क्षेत्र में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो