कोयंबटूर

सैलानियों को लुभाएगी पुष्प प्रदर्शनी

दक्षिण भारत का प्रमुख हिल स्टेशन ऊटी एक बार फिर पर्यटकों के लिए सज गया है। बुधवार को जिला कलक्टर इनोसेंट दिव्या ने सितम्बर के पर्यटन सीजन की शुरुआत बॉटनिकल गार्डन में पुष्प प्रदर्शनी के उद्घाटन से की।

कोयंबटूरSep 19, 2019 / 01:12 pm

Dilip

सैलानियों को लुभाएगी पुष्प प्रदर्शनी

ऊटी. दक्षिण भारत का प्रमुख हिल स्टेशन ऊटी ooty एक बार फिर पर्यटकों के लिए सज गया है।
बुधवार को जिला कलक्टर इनोसेंट दिव्या ने सितम्बर के पर्यटन सीजन की शुरुआत बॉटनिकल गार्डन में पुष्प प्रदर्शनी flower show के उद्घाटन से की।प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के फूलों के ढाई लाख गमले सजाए गए हैं। इस मौके पर कलक्टर ने कहा कि ऊटी को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त Plastic free कर दिया गया है।उम्मीद है कि सैलानी भी व्यवस्था में सहयोग करेंगे।
पानी के लिए वेडिंग मशीनें हैं। ooty ऊटी अब पहले से कहीं अधिक हरा-भरा, साफ सुथरा है।बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक शिव सुब्रमण्यम ने बताया कि प्रदर्शनी एक माह के लिए है। अनूठी प्रदर्शनी में 85 तरह के डेहलिया, सालविया, मेरी गोल्ड, बिकोनिया, कालडंूला, बालसम सहित दुर्लभ प्रजाति के फूलों से भरे गमले सजाएं हैं। उद्घाटन अवसर पर बागवानी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
वस्त्र प्रदर्शनी शुरु
ऊटी. दीपावली त्योहार को देखते हुए सहकारी विभाग की ओर से बुधवार को यहां वस्त्र प्रदर्शनी शुरु की गई। जिला कलक्टर इनोसेंट दिव्या ने दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।कांचीपुरम ,बनारस सहित देश के विभिन्न हिस्सों की साडियां प्रदर्शनी का खास आकर्षण हैं।

Hindi News / Coimbatore / सैलानियों को लुभाएगी पुष्प प्रदर्शनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.