scriptराजस्थानी संघ की ओर से भोजन वितरण जारी | Food distribution continues on behalf of Rajasthani sangh | Patrika News

राजस्थानी संघ की ओर से भोजन वितरण जारी

locationकोयंबटूरPublished: Apr 08, 2020 01:51:09 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

राजस्थानी संघ की ओर से लॉक डाउन शुरू होने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराने का सिलसिला शुरू कर दिया था। जो अब भी जारी है। संघ के अध्यक्ष मदनलाल बाफना व सचिव विनोद जैन ने बताया कि सुबह 500 व शाम को 500 रोजाना एक हजार लोगों को खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।

राजस्थानी संघ की ओर से भोजन वितरण जारी

राजस्थानी संघ की ओर से भोजन वितरण जारी

कोयम्बत्तूर. राजस्थानी संघ की ओर से लॉक डाउन शुरू होने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराने का सिलसिला शुरू कर दिया था। जो अब भी जारी है। संघ के अध्यक्ष मदनलाल बाफना व सचिव विनोद जैन ने बताया कि सुबह 500 व शाम को 500 रोजाना एक हजार लोगों को खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। संघ के सचिव विनोद जैन ने बताया कि संघ की ओर से कलक्टर सहायता कोष में संघ की ओर से एक लाख ग्यारह हजार, ग्यारह रुपए का चैक जिला कलक्टर को सौंपा है। संघ की ओर से सुबह 12.30 बजे व शाम को पांच बजे भोजन वितरित किया जाता है। संघ के सदस्य दूरस्थ क्षेत्रों में अपने वाहनों के जरिए पहुंचकर जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराते हैं।
विशेष पार्सल ट्रेन कल से
पाल्लकाड़. तिरुवनंतपुरम से कोझिकोड तक विशेष पार्सल ट्रेन 9 से 14 अप्रेल तक चलेगी। पाल्लकाड़ रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह विशेष पार्सल गाड़ी संख्या 006 55 तिरुवंनतपुरम से नौ अप्रेल से रोजाना सुबह आठ बजे रवाना होगी, और उसी दिन 18 बजे कोझीकोड पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो