scriptजरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित | Food items distributed to needy families | Patrika News

जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित

locationकोयंबटूरPublished: Jun 14, 2020 12:16:14 pm

Submitted by:

Dilip

तमिलनाडु प्रेस एम्पलॉयमेंट यूनियन द्वारा कुन्दनहटी ग्राम में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरण की गई। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नंजनादु पंचायत की अध्यक्ष शशी कलामूर्ति रहीं।

जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित

जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित

ऊटी.तमिलनाडु प्रेस एम्पलॉयमेंट यूनियन द्वारा कुन्दनहटी ग्राम में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरण की गई। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नंजनादु पंचायत की अध्यक्ष शशी कलामूर्ति रहीं। जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री में शक्कर, तेल, दाल, मसाले सब्जी- टमाटर, बैंगन, कढ़ी-पत्ता, चाय पत्ती काफी पाउडर के पैकेट दिए गए। मास्क व अन्य उपयोगी सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष जे.एस. एम. वेंकटेश,उपाध्यक्ष सरवनन, सचिव जॉन जेराल्ड, कोषाध्यक्ष दिनेश मौजूद रहे। यूनियन के पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना

कोयम्बत्तूर.शहर में पिछले कई दिनों के अंतराल के बाद बादलों ने चुप्पी तोड़ी। शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हल्की व तेज बारिश का दौर चला। बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। शहर में पिछले कई दिनों से बादलों व सूरज की लुकाछिपी चल रही थी। शनिवार दोपहर बाद बादलों ने चुप्पी तोड़ी। तेज व मध्यम बारिश का सिलसिला करीब १५ से २० मिनट चला। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं जिससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। बारिश के दौरान सड़कों पर कई जगह पानी भर गया। निचली बस्तियों मेें भी पानी से वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो