scriptवन विभाग की टीम ने 3 शिकारियों को दबोचा | Forest department team caught 3 poachers | Patrika News

वन विभाग की टीम ने 3 शिकारियों को दबोचा

locationकोयंबटूरPublished: Apr 10, 2020 03:07:00 pm

Submitted by:

Dilip

वन्य जीवों का शिकार करने वाले अन्नामलाई टाइगर रिजर्व में भी घुसपैठ करने से बाज नहीं आ रहे। गुरुवार को वन विभाग की गश्ती टीम तीन शिकारियों को जंगल में देख कर दंग रह गई। तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।

वन विभाग की टीम ने 3 शिकारियों को दबोचा

वन विभाग की टीम ने 3 शिकारियों को दबोचा

कोयम्बत्तूर. वन्य जीवों का शिकार करने वाले अन्नामलाई टाइगर रिजर्व में भी घुसपैठ करने से बाज नहीं आ रहे। गुरुवार को वन विभाग की गश्ती टीम तीन शिकारियों को जंगल में देख कर दंग रह गई। तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। तीनों पर २०-२० हजार का जुर्माना लगाया गया है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि रिजर्व में शिकारियों की घुसपैठ के बारे में उन्हें सूचना मिली थी। इसी आधार पर गश्त तेज कर दी गई। मानमपल्ली टी एस्टेट इलाके में वन अधिकारी शेख उमर व सदाम हुसैन व फोरेस्ट गार्डगश्त पर थे। टीम ने जंगल में तीन जनों को देख कर घेर लिया। उनके पास एक जाल मिला व झोले से मृत साही का मांस मिला। पूछताछ में उनकी पहचान शिवा (36 ) मारियाप्पन (56 ) व कन्नन (53 ) के रूप में हुई। तीनों मानमपल्ली इलाके के ही है। उन्होंने बताया कि बाजार बंद होने से मांस नहीं मिल रहा था। इसलिए साही का शिकार कर लिया, लेकिन इनके पास मिले वन्यजीवों को फांसने के जाल पर विभाग का मानना है कि ये आदतन शिकारी हो सकते हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। अभी प्रत्येक पर 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो