scriptअध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में | Four candidates for the post of president | Patrika News

अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में

locationकोयंबटूरPublished: Oct 10, 2019 02:01:04 pm

Submitted by:

Dilip

प्रवासी राजस्थानियों की सबसे बड़ी संस्था राजस्थानी संघ के चुनाव १३ अक्टूबर को होंगे। अध्यक्ष पद के लिए मदनलाल माली, मदनलाल पी. बाफना, श्रवण बोहरा व अशोककुमार आचार्य चुनाव मैदान में हैं।

अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में

अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में

कोयम्बत्तूर. प्रवासी राजस्थानियों की सबसे बड़ी संस्था Rajasthani sangh राजस्थानी संघ के चुनाव १३ अक्टूबर को होंगे। अध्यक्ष पद के लिए मदनलाल माली, मदनलाल पी. बाफना, श्रवण बोहरा व अशोककुमार आचार्य चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी संतोष पटवारी ने बताया कि अध्यक्ष व समिति के 23 सदस्यों के लिए मतदान होना है। संघ के कुल ३२६० सदस्य मतदान करेंगे। वोटिंग १३ अक्टूबर को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक राजस्थानी संघ भवन में होगी। इसी दिन शाम छह बजे तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नामांकन तिथि दो अक्टूबर तक अध्यक्ष पद के लिए पांच आवेदन आए थे। इसी तरह समिति के २३ सदस्यों के चुनाव के लिए २६ पर्चे भरे गए। नाम वापसी की तिथि छह अक्टूबर को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक नाहटा ने फार्म वापस ले लिया। अब चार उम्मादवार मैदान में हैं। इसी प्रकार समिति सदस्यों के कुल २६ उम्मीदवारों में से एक ने पर्चा वापस ले लिया। जांच के बाद दो के फार्म रद्द कर दिए गए। चुनाव अधिकारी के अनुसार इन दोनों आवेदकों की उम्र तीस साल से कम होने की वजह से फार्म रद्द किए हैं। संघ के विधान के अनुसार चुनाव लडऩे की न्यूनतम आयु तीस साल है। अब २३ समिति सदस्यों के लिए इतने ही प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इन सभी के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। पटवारी के साथ सह चुनाव प्रभारी ललित जारोली व दामोदर सोमानी निर्वाचन प्रक्रिया की पालना की निगरानी कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो