scriptप्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते पकड़े गए चार लोगों पर जुर्माना | Four people caught on roaming in the restricted area | Patrika News

प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते पकड़े गए चार लोगों पर जुर्माना

locationकोयंबटूरPublished: May 20, 2019 12:08:27 pm

संरक्षित जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते पाए गए चार लोगों पर वन विभाग ने जुर्माना लगाया है। पुलिस ने भी माओवादी के शक में इनसे पूछताछ की है।

roaming in restricted area

प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते पकड़े गए चार लोगों पर जुर्माना

कोयम्बत्तूर. संरक्षित जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते पाए गए चार लोगों पर वन विभाग ने जुर्माना लगाया है। पुलिस ने भी माओवादी के शक में इनसे पूछताछ की है। बाद में चारों को छोड़ दिया गया।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार अबुबकर (52), विजयकुमार (42), जेम्स (35) और प्रवीण कुमार (30) नरसीपुरम के पास संरक्षित वन क्षेत्र में वैदेही झरने के पास घूमते मिले। उसी समय वन कर्मियों का गश्ती दल भी झरने की तरफ आ गया। जंगल का यह इलाका प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया हुआ है।
यहां माओवादियों के आने का खतरा रहता है तथा पुलिस की विशेष टीम की भी इस इलाके पर निगरानी रहती है। चारों को यहां देख कर वन कर्मी भी चौंके और इनसे पूछताछ की। बाद में चारों को पुलिस को सौंप दिया गया।
माओवादियों से सम्पर्क के शक में पुलिस ने भी गहनता से पूछताछ की। चारों के जवाब से संतुष्ट हो कर इन्हें फिर से वन विभाग के हवाले कर दिया। विभाग ने जंगल के प्रतिबंधित इलाके में घूमते पाए जाने पर प्रत्येक पर २५ -२५ हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। बाद में चारों को छोड़ दिया गया।उल्लेखनीय है कि माओवादी नीलगिरी के घने जंगलों में अपना कैम्प कायम कर चुके हैं।
यह खुलासा खुद पुलिस की ओर से तैयार रिपोर्ट में हुआ है। पिछले साल ही शहर के बाहरी इलाके में माओवादियों ने पोस्टर लगा कर लोगों से संघर्ष का आह्वान किया था। नीलगिरी के घने जंगल में कई इलाके ऐसे हैं जहां आज भी पहुंच पाना मुश्किल है। जंगल में आबाद आदिवासियों की बदौलत पुलिस की किसी भी गतिविधि की जानकारी भी माओवादियों को मिल जाती है। वे पुलिस के आने से पहले ही अपना ठिकाना बदल लेते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो