scriptगहने पॉलिश करने के बहाने धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार | Fraud under the pretext of polishing jewelry, one arrested | Patrika News

गहने पॉलिश करने के बहाने धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Oct 15, 2019 09:46:35 pm

Submitted by:

Rahul sharma

गहने पॉलिश करने के बहाने धोखाधड़ी करने पर पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पांडियन नगर निवासी सत्या (19) अपने घर पर अकेली थी।

Arrested

प्रतीकात्मक

तिरुपुर. गहने पॉलिश करने के बहाने धोखाधड़ी करने पर पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक पांडियन नगर निवासी सत्या (19) अपने घर पर अकेली थी। घर के बाहर गहने पॉलिश करने वाले को देख उसने एक सोने की चेन उसके हाथ में दे दी। पॉलिश करने के बहाने उसने चेन को एक द्रव में डाला। इसके बाद चेन का वजन कम हो गया। शक होने पर सत्या ने आस पड़ोस के रहने वालों को सचेत किया। पड़ोसियों ने मिलकर उस शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान बिहार निवासी ओमप्रकाश (37) के तौर पर की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी पत्नी के वार से युवक घायल
कोयम्बत्तूर. पुलिस ने पति को चाकू घोंपने की कोशिश करने के आरोप में उसकी दूसरी पत्नी और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शहर के अरिवोली नगर निवासी मुरुगन (36 ) और उसकी दूसरी पत्नी मारिअम्माल (35) के बीच में अक्सर झगड़ा होता था। घटना के दिन मारिअम्माल, उसके भाई वेल्लियंगिरि, वेल्लियंगिरि की पत्नी मेरी (35) और नागमणि (30) नामक महिला ने मिलकर मुरुगन को चाकू घोंपने की कोशिश की। खुद को उन लोगों के चंगुल से बचाकर मुरुगन ने पेरियकडईवीदी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो