scriptभू-स्खलन रोकेगी गैबियन दीवार | Gabion wall will built in nilgiri for prevent landslide | Patrika News

भू-स्खलन रोकेगी गैबियन दीवार

locationकोयंबटूरPublished: Jul 11, 2019 01:03:22 pm

Gabion wall will built in nilgiri नीलगिरि जिले में उच्च पथ के किनारे भू-स्खलन रोकने के लिए विशेष दीवार बनाई जाएगी। Coimbatore यह दीवार येल्लनल्ली के पास कोयम्बत्तूर-ऊटी-गुंडलपेट उच्च पथ पर बनाई जाएगी।

Gabion wall will built

Land sliding in mp – Land Sliding on NH

कोयम्बत्तूर. नीलगिरि जिले में उच्च पथ के किनारे भू-स्खलन रोकने के लिए विशेष दीवार बनाई जाएगी। यह दीवार येल्लनल्ली के पास कोयम्बत्तूर-ऊटी-गुंडलपेट उच्च पथ पर बनाई ( Tamil Nadu ) जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक इस क्षेत्र में मिट्टी के कटाव की संभावना ेको देखते हुए गैबियन दीवार बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें Coimbatore कटाव रोकने के लिए पत्थर और चट्टानों के टुकड़े के अलावा स्टील का उपयोग कर एक मजबूत ढांचा बनाया जाता है।
दशकों से इस तरह की दीवार का उपयोग सड़क किनारे का भू-स्खलन रोकने के लिए किया जाता है। Coimbatore एक समय ब्रिटिश अभियंताओं ने भी इस तकनीक का उपयोग कन्नूर के पास भू-स्खलन करने के लिए किया था। अधिकारियों के मुताबिक नीलगिरि जिले में बनने वाली दीवार की लंबाई86 मीटर और ऊंचाई 13 मीटर होगी। ( Tamil Nadu ) इस दीवार के निर्माण में येल्लनल्ली के पास उपलब्ध पत्थर और चट्टानों का उपयोग किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि सामान्य दीवार की तुलना में गैबियन दीवार भू-स्खलन रोकने में ज्यादा प्रभावी होते हैं।
इस तरह की दीवार से बारिश के समय पानी का बहाव आसानी से हो सकता है जिसके कारण दीवार के अंदरुनी हिस्से पर दबाव नहीं पड़ेगा। ( Tamil Nadu ) सामान्य दीवार में क्रंकीट से अवरुद्ध होने के कारण बरसाती पानी के बहाव का रास्ता ( Tamil Nadu ) नहीं होता है।
अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय उच्च पथों पर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए तकनीकी समाधान के साथ ही प्राकृतिक उपायों को भी अपना रहा है। Coimbatore इसके तहत देसी घासों को भी लगाया जा रहा।
अधिकारियों का कहना है कि नीलगिरि जिले में भू-स्खलन संभावित इलाकों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो