कोयंबटूर

बीमारी के कारण बच्ची की मौत

शहर के रतिनपुरी इलाके में बीमारी के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उदयकुमार की 7 वर्षीय बच्ची उस इलाके के निजी स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा थी।

कोयंबटूरNov 17, 2019 / 02:12 pm

Dilip

महिला की मौत

कोयम्बत्तूर. शहर के रतिनपुरी इलाके में बीमारी के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उदयकुमार की 7 वर्षीय बच्ची उस इलाके के निजी स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा थी। वह काफी दिनों से बीमार थी। कई अस्पतालों में जाकर उसकी इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाई। घटना के दिन वह अचानक बेहोश हुई जिसके बाद उसे तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां बच्ची को मृत घोषित किया गया।
अज्ञात वृद्ध की मौत
कोयम्बत्तूर. शहर के सुल्तानपेट्टई पोन्नांकण्णी इलाके के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध सड़क किनारे गुब्बारे बेचते थे। घटना के दिन वह सड़क किनारे अचानक से बेहोश हुए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वृद्ध की शिनाख्त होना बाकि है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता लगाया जाएगा। आज्ञात स्थिति में मौत होने के कारण सुल्तानपेट्टई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Coimbatore / बीमारी के कारण बच्ची की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.