scriptआग में जलकर छात्रा की मौत | Girl student dies in a fire | Patrika News

आग में जलकर छात्रा की मौत

locationकोयंबटूरPublished: Oct 11, 2019 02:57:12 pm

Submitted by:

Dilip

रसोई में खाना पकाते समय स्टोव भभकने से लगी आग में जलने से 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई।

death

death

डांडिया महोत्सव १३ को

कोयम्बत्तूर. रसोई में खाना पकाते समय स्टोव भभकने से लगी आग में जलने से 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शहर के बाहरी इलाके किणत्तुकडु के पास चिक्कण्णा पालयम में मुरुगेसन की बेटी आराई उसी इलाके के स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के दिन वह रसोई में खाना पका रही थी। स्टोव जलाते समय आग भभक उठी। उसके कपड़ों में आग लग गई। उसके चिल्लाने की आवा•ा सुनकर आस-पास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। तब तक आग उसके आधे शरीर में फैल चुकीथी। उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहांं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किणत्तुकड़वु पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।
डांडिया महोत्सव 13 को

मदुरै. मदुरै नार्थ इण्डियन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में तिरुपाले स्थित जैन विद्यालय प्रांगण में उत्तर भारतीय व प्रवासी राजस्थानी परिवारों के लिए नवरात्र डांडिया महोत्सव-2019 का आयोजन 13 अक्टूबर को शाम पांच बजे किया जाएगा।
संस्था के मंत्री दिनेश मंत्री ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि एस. कुमारवेल पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डॉ. ऐ. के. रेड्डी होंगे। नवरात्र गीतों व सुरसंगीत की प्रस्तुति रंगीला रिदम द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो