scriptमुदुमलै सफारी में राज्यपाल ने लिया हाथी की सवारी का आनंद | Governor enjoy elephant safari in mudumalai | Patrika News
कोयंबटूर

मुदुमलै सफारी में राज्यपाल ने लिया हाथी की सवारी का आनंद

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शनिवार को जिले के मुदुमलै राष्ट्रीय उद्यान के सफारी में हाथी की सवारी का आनंद लिया।

कोयंबटूरMay 19, 2019 / 12:57 pm

कुमार जीवेन्द्र झा

 flower show in ooty

मुदुमलै सफारी में राज्यपाल ने लिया हाथी की सवारी का आनंद

ऊटी. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शनिवार को जिले के मुदुमलै राष्ट्रीय उद्यान के सफारी में हाथी की सवारी का आनंद लिया। जिले के तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन शनिवार को राज्यपाल ने मुदुमलै बाघ रिजर्व में स्थित राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाथी सफारी का भी आनंद लिया। मुदुमलै आने वाले सैलानियों के बीच हाथी सफारी आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है। राज्यपाल के दौरान उद्यान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान कलक्टर जे. इनोसेंट दिव्या और पुलिस अधीक्षक डी.षणमुग प्रिया भी मौजूद थीं।
इससे पहले राज्यपाल पुरोहित ने ऊटी के बॉटेनिकल गार्डन में पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। प्रदर्शनी को देखने आसपास सहित अन्य राज्यों से भी प्रकृति प्रेमी व सैलानी आ रहे हैं। इन दिनों ऊटी में सैलानियों की संख्या में खासा इजाफा हो गया है। पुष्प प्रदर्शनी २१ तक चलेगी।
ऊटी रेस कोर्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गवर्नर कप विजेता को राज्यपाल बनवारी लाल ने शनिवार पुरोहित ट्राफी प्रदान की साथ में पुलिस अधीक्षक डी. षणमुग प्रिया व अन्य अधिकारी मौजूद थीं।

Home / Coimbatore / मुदुमलै सफारी में राज्यपाल ने लिया हाथी की सवारी का आनंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो