scriptबैंक कर्मियों को हिंदी में कार्य करने की दी प्रेरणा | hindi diwas celebrated in bank | Patrika News

बैंक कर्मियों को हिंदी में कार्य करने की दी प्रेरणा

locationकोयंबटूरPublished: Sep 20, 2019 12:25:28 pm

Submitted by:

Dilip

बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के आंचलिक प्रबंधक वी. महेश कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि विजय डियो रहे।

बैंक कर्मियों को हिंदी में कार्य करने की दी प्रेरणा

बैंक कर्मियों को हिंदी में कार्य करने की दी प्रेरणा

कोच्चि. बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के आंचलिक प्रबंधक वी. महेश कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि विजय डियो रहे। इस मौके पर सभी बैंक कर्मियों को हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। राजभाषा के रूप में मान्यता प्राप्त हिंदी के प्रसार प्रचार के लिए कार्मिकों को प्रेरित किया गया।
आंचलिक प्रबंधक महेश कुमार ने पत्रावलियों पर सामान्य व्यवहार में हिंदी के प्रयोग पर बल दिया। ‘श्रेष्ठ सेवा उचित व्यवहार-चलें नए क्षितिज की ओरÓ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर हिंदी माह के दौरान आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा प्रबंधक शीबा एस. आर. ने किया।
कोच्चि में श्याम संकीर्तन 22 को
कोच्चि. श्याम प्रेम मंडल के तत्वावधान में22 सितम्बर को श्याम बाबा संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। निरंजन लाल मित्तल के अनुसार श्याम संकीर्तन नॉर्थ इंडियन चेरिटेबल ट्रस्ट के महाराजा अग्रसेन सभागार में 22 सितम्बर को दोपहर तीन बजे से शुरु होगा। संकीर्तन का आकर्षण दिल्ली के भजन गायक प्रदीप होंगे। उनके साथ संकीर्तन के लिए आने वाले बीस सदस्यीय दल में १२ गायिकाएं व आठ गायक शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो