script

चीन का झण्डा जलाने की कोशिश, हिन्दू मक्कल कार्यकर्ता गिरफ्तार

locationकोयंबटूरPublished: Jun 06, 2020 02:55:46 pm

Submitted by:

Rahul sharma

सीमा विवाद पर चीन के खिलाफ आम लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। बायकाट चायना अभियान के तहत चीन में निर्मित सामान को नहीं खरीदने की अपील की जा रही है। वहीं तिरुपुर में शुक्रवार को हिन्दू मक्कल कांची के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

चीन का झण्डा जलाने की कोशिश, हिन्दू मक्कल कार्यकर्ता गिरफ्तार

चीन का झण्डा जलाने की कोशिश, हिन्दू मक्कल कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोयम्बत्तूर. सीमा विवाद पर चीन के खिलाफ आम लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। बायकाट चायना अभियान के तहत चीन में निर्मित सामान को नहीं खरीदने की अपील की जा रही है। वहीं तिरुपुर में शुक्रवार को हिन्दू मक्कल कांची के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चीन के राष्ट्रीय ध्वज को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने बताया कि हिन्दू मक्कल कांची के अध्यक्ष अर्जुन संपत के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे और चीन के खिलाफ नारेबाजी की।उन्होंने कहा कि चीन बेवजह सीमा पर विवाद खड़ा कर रहा है। सम्पत ने आम जनता से चीनी उत्पादों के बहिष्कार का अनुरोध किया।कार्यकर्ता अपने साथ चीन का झण्डा लेक र आए व जैसे ही जलाने लगे, पुलिस कर्मियों ने उनके हाथों से झण्डा छीन लिया। बाद में संगठन के अध्यक्ष सम्पत व पन्द्रह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे और चीन के खिलाफ नारेबाजी की।

ट्रेंडिंग वीडियो