scriptस्वामीनाथन का सम्मान | Honor of swaminathan | Patrika News

स्वामीनाथन का सम्मान

locationकोयंबटूरPublished: Nov 17, 2019 05:59:06 pm

Submitted by:

Dilip

मद्रास हाई कोर्ट के न्यायाधीश जी.आर.स्वामीनाथन ने शनिवार को मदुरै स्थित राजेन्द्र भवन में मुनि भुवन भूषण विजय से मिले।

स्वामीनाथन का सम्मान

स्वामीनाथन का सम्मान

मदुरै.मद्रास हाई कोर्ट के न्यायाधीश जी.आर.स्वामीनाथन ने शनिवार को मदुरै स्थित राजेन्द्र भवन में मुनि भुवन भूषण विजय से मिले। उन्होंने मुनि का वन्दन करके कुशलक्षेम पूछी एवं मंगलमय आशीर्वाद लिया। मदुरै जैन संघ द्वारा न्यायाधीश स्वामीनाथन का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। धार्मिक साहित्य एवं नमस्कार महामन्त्र की तस्वीर भेंट की गई। संघ के अरविन्द जैन ने जैन धर्म भगवान महावीर एवं जैन समाज के इतिहास को बताया। न्यायाधीश ने जैन समाज धर्म एवं जैन सन्तों के बारे में अपने भाव व्यक्त किए। रमेश कुमार संखलेचा, जवेरीलाल बाफणा, किशोर बालड़, नेमीचंद बाफणा, प्रकाशचन्द सदाणी सहित जैन समाज के श्रावक -श्राविकाएं मौजूद रहे।
सृजन संस्था का दीपावली मिलन आज
कोयम्बत्तूर. साहित्यिक संस्था सृजन की ओर से राजस्थानी संघ सभागार में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार शाम पांच बजे किया जाएगा। संस्था के सचिव ललित जालौरी बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि एवं साहित्यकार डॉक्टर आदित्य शुक्ल होंगे। कार्यक्रम में संस्था सदस्य व उनके परिवारजन काव्य पाठ, गीत आदि की प्रस्तुति देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो